Move to Jagran APP

क्या है Google One ऐप, जिससे फोन में खत्म हो जाएगी स्टोरेज की झंझट, जानिए क्यों भारत में हो रहा इतना पॉप्युलर

Google One एक सब्सक्रिप्शन बेस्ड सर्विस है जिसके लिए यूजर्स से चार्ज लिया जाता है। मतलब Google आपसे फोन के बैकअप और स्टोरेज को स्टोर करने के लिए कुछ चार्ज वसूलेगी। हालांकि Google One का काम केवल डेटा स्टोरेज तक ही सीमित नही है।

By Saurabh VermaEdited By: Updated: Wed, 11 Nov 2020 07:48 AM (IST)
Hero Image
यह google One का फाइल फोटो है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क. टेक्नोलॉजी कंपनी Google ने क्लाउट बेस्ड सर्विस को भारत में पेश कर दिया है, जिसे ऐप के जरिए यूजर्स को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसे Google One ऐप नाम दिया गया है। Google One ऐप भारत में इन दिनों काफी पॉप्युलर हो रहा है। Google One ऐप को अब तक करीब 10 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

यह है Google One

Google One एक सब्सक्रिप्शन बेस्ड सर्विस है, जिसके लिए यूजर्स से चार्ज लिया जाता है। मतलब Google आपसे फोन के बैकअप और स्टोरेज को स्टोर करने के लिए कुछ चार्ज वसूलेगी। हालांकि Google One का काम केवल डेटा स्टोरेज तक ही सीमित नही है। कंपनी Google One ऐप पर कई अन्य सर्विस जैसे गूगल एक्सपर्ट्स और फैमिली शेयरिंग उपलब्ध कराती है। ऐसी खबरें भी हैं कि Google One मेंबर्स को एडिटिंग फीचर भी दिया जा सकता है। यह पहली बार होगा जब Google One के सब्सक्रिप्शन में Google Photo को एडिटिंग का ऑप्शन दिया जाएगा। 

कितना लगता है चार्ज 

Google One ऐप सर्विस मंथली और सालाना प्लान के साथ आती है। इसकी शुरुआती कीमत 130 रुपये प्रति माह है। कंपनी 130 रुपये के प्लान पर 100GB स्टोरेज उपलब्ध कराती है। वहीं 210 रुपये वाले प्लान में 200GB स्टोरेज और 650 रुपये प्लान में 2TB स्टोरेज मिलती है। यह सभी मंथली प्लान है। इसके साथ ही कंपनी की तरफ से सालाना प्लान भी पेश किये गये हैं। 

 कैसे करें इस्तेमाल 

  • सबसे पहले Google Play Store से Google One ऐप को डाउनलोड करें।
  • इसके बाद Google One ऐप ओपन करें।
  • फिर Upgrade ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद यूजर अपने हिसाब से स्टोरेज लिमिट चुन सकता है। 
  • फिर यूजर को प्लान की कीमत और पेमेंट ऑप्शन दिया जाएगा। जिसे Continue करना होगा।
  • इसके बाद Google One प्लान को कंफर्म करना होगा।
  • फिर पेमेंट का तरीका सिलेक्ट करके सब्सक्राइब करना होगा।