Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mukesh Ambani लेकर आएंगे AI फीचर्स के लिए Jio Brain, यूजर्स को मिलेंगे कई बेनिफिट्स

जियो एक व्यापक एआई सूट विकसित कर रहा है। इसमें जियो की सभी सर्विस कवर होंगी। इस AI सूट को कंपनी ने जियो ब्रेन (Jio Brain) नाम दिया है। अंबानी ने कहा मुझे उम्मीद है कि रिलायंस के भीतर जियो ब्रेन को बेहतर बनाकर हम एक शक्तिशाली एआई सर्विस प्लेटफॉर्म बनाएंगे। हमारा लक्ष्य भारत में दुनिया की सबसे किफायती एआई इंफरेंसिंग बनाना है।

By Yogesh Singh Edited By: Yogesh Singh Updated: Thu, 29 Aug 2024 03:52 PM (IST)
Hero Image
जियो एक व्यापक एआई सूट विकसित कर रहा है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रिलायंस की 47वीं (AGM) में बोलते हुए चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं। जियो यूजर्स को 100 जीबी तक फ्री क्लाउड स्टोरेज मिलेगा। मुकेश अंबानी ने कहा जियो ऐसे उपकरणों और प्लेटफॉर्म का एक ग्रुप विकसित कर रहा है जो संपूर्ण एआई लाइफ साइकल को कवर करता है। इसे जियो ब्रेन नाम दिया गया है। जियो ब्रेन एपल के एआई सूट की तरह ही है। 

जियो ब्रेन क्या है?

जियो एक व्यापक एआई सूट विकसित कर रहा है। इसमें जियो की सभी सर्विस कवर होंगी। इस AI सूट को कंपनी ने जियो ब्रेन (Jio Brain) नाम दिया है। एआई टीचर, एआई डॉक्टर, एआई फार्मर शामिल होंगे। अंबानी ने कहा मुझे उम्मीद है कि, रिलायंस के भीतर जियो ब्रेन को बेहतर बनाकर हम एक शक्तिशाली एआई सर्विस प्लेटफॉर्म बनाएंगे। हमारा लक्ष्य भारत में दुनिया की सबसे किफायती एआई इंफरेंसिंग बनाना है। इससे भारत में एआई एप्लिकेशन ज्यादा किफायती होंगे। जियो ब्रेन का उद्देश्य कंपनी में एआई को अपनाने में तेजी लाना है, जिससे डिसीजन लेने में तेजी आएगी, अधिक सटीक तरह से काम होगा। ग्राहकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझा जा सकेगा। 

100 जीबी तक मुफ्त क्लाउड स्टोरेज

इस मौके पर अंबानी ने जियो एआई-क्लाउड वेलकम ऑफर की घोषणा भी की है। इसमें सभी डिजिटल सामग्री और डेटा को सेफ रखने और एक्सेस करने के लिए 100 जीबी तक का मुफ्त क्लाउड स्टोरेज दिया जाएगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 47वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि कनेक्टेड इंटेलिजेंस विश्व स्तरीय इंफ्रा के साथ आएगा।

कंपनी एआई एवरीवेयर फॉर एवरीवन की थीम पर इसे लॉन्च करेगी। जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कई नई एआई सेवाओं की घोषणा की। इसमें जियो टीवीओएस, HelloJio, Jio Home IoT सॉल्युशन, JioHome ऐप और Jio Phonecall AI शामिल है।

गुजरात में बनेगा डेटा सेंटर

अंबानी ने कहा कि रिलायंस गुजरात के जामनगर में गीगावाट पैमाने के एआई-तैयार डेटा सेंटर स्थापित करेगी, जो कंपनी की ग्रीन एनर्जी से संचालित होंगे। जियो ब्रेन जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। एआई को लॉन्च करने के पीछे रिलायंस को मकसद अपने इकोसिस्टम को बेहतर बनाना है।

ये भी पढ़ें- खुशखबरी! Jio यूजर्स को 100GB तक मुफ्त क्लाउड स्टोरेज, जियो नेटवर्क पर दुनिया का 8 फीसदी मोबाइल डेटा ट्रैफिक