Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आज से इन स्मार्टफोन पर नहीं चला सकेंगे WhatsApp, कहीं लिस्ट में आपके डिवाइस का नाम तो नहीं शामिल

WhatsApp Latest News मेटा के पॉपुलर ऐप वॉट्सऐप की सर्विस आज से कई लोगों के लिए ठप्प होने जा रही है। जैसा कि कंपनी पहले ही जानकारी दे चुकी है 24 अक्टूबर यानी आज से कुछ स्मार्टफोन में वॉट्सऐप काम करना बंद कर देगा। आप अपने फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम को फोन की सेटिंग्स में जाकर चेक कर सकते हैं।

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani KotnalaUpdated: Tue, 24 Oct 2023 09:25 AM (IST)
Hero Image
आज से इन स्मार्टफोन पर नहीं चलेगा वॉट्सऐप

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मेटा के पॉपुलर ऐप वॉट्सऐप की सर्विस आज से कई लोगों के लिए ठप्प होने जा रही है। जैसा कि कंपनी पहले ही जानकारी दे चुकी है, 24 अक्टूबर यानी आज से कुछ स्मार्टफोन में वॉट्सऐप काम करना बंद कर देगा। दरअसल, वॉट्सऐप की सर्विस केवल उन स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बंद होने जा रही है, जो पुराने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे हैं।

वॉट्सऐप की सर्विस इन यूजर्स के लिए हो रही बंद

वॉट्सऐप की ऑफिशियल जानकारी के मुताबिक कंपनी एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम 4.1 और इससे नए वर्जन के लिए उपलब्ध था। हालांकि, आज से कंपनी केवल एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम 5.0 और इससे नए वर्जन के लिए उपलब्ध रहेगा।

इसी तरह, कंपनी आईफोन ऑपरेटिंग सिस्टम 12 और इससे नए वर्जन के लिए उपलब्ध था रहेगा।JioPhone और JioPhone 2 में KaiOS 2.5.0 और इससे नए वर्जन के लिए ही वॉट्सऐप की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

ये भी पढ़ेंः Dussehra 2023 Stickers: दशहरा के पावन पर्व पर अपनों को भेजें WhatsApp स्टीकर्स और GIF, फॉलो करें ये स्टेप्स

इन 25 फोन में नहीं चलेगा वॉट्सऐप

  1. Samsung Galaxy S2
  2. Nexus 7
  3. iPhone 5
  4. iPhone 5c
  5. Archos 53 Platinum
  6. Grand S Flex ZTE
  7. Grand X Quad V987 ZTE
  8. HTC Desire 500
  9. Huawei Ascend D
  10. Huawei Ascend D1
  11. HTC One
  12. Sony Xperia Z
  13. LG Optimus G Pro
  14. Samsung Galaxy Nexus
  15. HTC Sensation
  16. Motorola Droid Razr
  17. Sony Xperia S2
  18. Motorola Xoom
  19. Samsung Galaxy Tab 10.1
  20. Asus Eee Pad Transformer
  21. Acer Iconia Tab A5003
  22. Samsung Galaxy S
  23. HTC Desire HD
  24. LG Optimus 2X
  25. Sony Ericsson Xperia Arc3

कैसे चेक करें फोन का एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम

दरअसल, फोन पर यह चेक किया जा सकता है कि आपका डिवाइस किस एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन कर रहा है।

  • इसके लिए सबसे पहले फोन की Settings में आना होगा।
  • अब स्क्रॉल डाउन कर About Phone के ऑप्शन पर आना होगा।
  • यहां एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी Android Version के साथ नजर आएगी।
  • अगर Android Version 5.0 से पुराना है तो वॉट्सऐप की सर्विस आपके लिए बंद हो रही है।