Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

WhatsApp का यूजर्स को तोहफा, लैपटॉप या टैब पर चलाते हैं वॉट्सऐप तो जल्द लॉक कर पाएंगे चैट

वॉट्सऐप लिंक्ड डिवाइस चैट के लिए लॉक चैट फीचर का सपोर्ट मिलने जा रहा है। कंपनी फिलहाल बीटा यूजर्स के साथ इस फीचर को टेस्ट कर रहा है। वॉट्सऐप के नए फीचर्स और अपडेट पर नजर बनाए रखने वाले ब्लॉग WABetaInfo ने इसे लेकर जानकारी शेयर की है। कंपनी इस फीचर को जल्द ही सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर सकता है।

By Jagran News Edited By: Subhash Gariya Updated: Fri, 17 May 2024 09:30 PM (IST)
Hero Image
लिंक्ड डिवाइस पर भी मिलेगा वॉट्सऐप चैट लॉक फीचर

टेकनोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एक से ज्यादा डिवाइस में वॉट्सऐप (WhatsApp) अकाउंट चलते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी यूजर्स के लिए सिक्योरिटी अपडेट रोलआउट करने वाली है। वॉट्सऐप के अपकमिंग फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप पर जल्द ही लिंक्ड डिवाइस के लिए चैट लॉक फीचर को जोड़ने वाला है।

WABetaInfo ने बताया कि यह फीचर अभी एंड्रॉइड बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध है। इस फीचर को ऐप वर्जन नंबर 2.24.11.9 पर उपलब्ध है। यह फीचर यूजर्स को एडिशनल प्राइवेसी और सिक्योरिटी लेयर ऑफर करता है। इसकी मदद से यूजर्स लिंक्ड डिवाइसेस पर अपनी चैट प्रोटेक्ट कर पाएंगे।

— WABetaInfo (@WABetaInfo) May 16, 2024

लिंक्ड डिवाइस चैट लॉक फीचर

  • वॉट्सऐप यूजर्स लिंक्ड डिवाइस पर अपनी चैट सिक्योर कर पाएंगे।
  • लिंक्ड डिवाइस पर चैट एक्सेस करने के लिए यूजर को सीक्रेट कोट डालना होगा। इस सीक्रेट कोड को फोन से बनाना होगा।
  • एक बार कोड सेटअप होते ही प्रोटेक्टेड चैट रेगुलर चैट के साथ नहीं दिखेंगी। इन चैट को लॉक चैट स्क्रीन पर एक्सेस किया जा सकता है।
  • इन चैट को देखने के लिए आपको सीक्रेट कोड डालना होगा।

यह भी पढ़ें: OpenAI GPT-4o का फ्री मिलेगा एक्सेस, ChatGPT-4 के मुकाबले बेहतर और एडवांस है नया मॉडल

WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यह फीचर यूजर्स की सेंसिटिव चैट को रेगुलर चैट से अलग रखता है, जो एक्सीडेंटली चैट रिवील होने से बचाने में सहायक है। एक बार जैसे ही आप चैट में इस फीचर को एक्टिवेट करते हैं तो यह सभी लिंक्ड डिवाइस पर इनेबल हो जाता है।

यह भी पढ़ें: LG ने भारत में लॉन्च की AI से लैस Smart TV की रेंज, नॉर्मल टीवी के मुकाबले कई गुना बेहतर होगा एक्सपीरियंस