Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Google Map Down! गूगल मैप्स के यूजर्स हुए परेशान, कंपनी ने बताया ये कारण

अगर आप कहीं गूगल मैप के सहारे सफर कर रहे हों और गूगल मैप का नेटवर्क डाउन हो जाय तो क्या होगा? सोच में पड़ गए न? जी हां! हाल ही में गूगल मैप के यूजर्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। इसके बाद यूजर्स परेशान हो गए।

By Sarveshwar PathakEdited By: Updated: Sun, 20 Mar 2022 06:52 AM (IST)
Hero Image
Google Maps Down होने के कारण यूजर्स हुए परेशान

नई दिल्ली, टेक डेस्क। हम अक्सर गूगल मैप के सहारे अपना रास्ता ढूंढ लेते हैं। कैब हो या अपनी पर्सनल व्हीकल हम गूगल मैप का सहारा लेकर लंबी-लंबी दूरी तय कर करते हैं। लेकिन सोचिए कि अगर गूगल मैप अचानक बंद हो जाए तो क्या होगा? जी हां, शुक्रवार को कुछ ऐसा ही हुआ, जब गूगल मैप्स को बड़े पैमाने पर आउटेज का सामना करना पड़ा, जिसके परिणामस्वरूप कई उपयोगकर्ता लंबे समय तक मैप्स पर दिशा-निर्देश प्राप्त करने में असमर्थ रहे। जबकि वेबसाइट हमेशा की तरह लोड हुई, लेकिन वास्तविक मैप्स गायब हो गए। वेबसाइट आउटेज डिटेक्टर प्लेटफॉर्म डाउन डिटेक्टर ने बताया कि शुक्रवार की देर रात आउटेज शुरू हुआ था। इसके बाद यूजर्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यूजर्स काफी देर तक मैप पर दिशा-निर्देश नहीं देख सके।

शनिवार सुबह सेवाएं हुईं बहाल 

गूगल मैप्स प्लेटफॉर्म स्टेटस डैशबोर्ड पर पोस्ट के अनुसार, समस्या दिशाओं और कई अन्य मैप्स-संबंधित एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) के साथ थी। यूजर्स ने लंबे समय तक सर्विस आउटेज का अनुभव किया। हालांकि शनिवार सुबह सेवाएं बहाल कर दी गईं। 

गूगल ने क्या कहा? 

गूगल ने बाद में जवाब दिया कि कई जियो एंटरप्राइज सेवाओं में त्रुटि का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में हमारी इंजीनियरिंग टीम द्वारा कार्य चल रहा है। कंपनी ने कहा कि मैप्स एपीआई सेवाएं सामान्य होने लगी हैं। जबकि 48 प्रतिशत मैप्स यूजर्स को ऐप से समस्या थी, 47 प्रतिशत ने गूगल मैप्स वेबसाइट के साथ समस्याओं की सूचना दी।

यूजर्स को हुई काफी समस्या

वहीं, एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया कि सड़क पर हर कोई अब सबसे तेज मार्ग खोजने की कोशिश कर रहा है। चूंकि हैशटैग गूगलमैप्स डाउन है। एक अन्य यूजर ने कहा कि मेरे जीवन में पहली बार गूगल मैप्स डाउन हुआ है। इसके अलावा कई यूजर्स ने ट्वीट कर अपनी-अपनी टिप्पणी की। गूगल मैप डाउन होने के बाद से यूजर्स को काफी देर तक समस्या का सामना करना पड़ा। शनिवार की सुबह सेवाएं बहाल की गईं।