Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Xiaomi का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन लॉन्च: 50MP कैमरा, 5300mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ मिलता है तगड़ा प्रोसेसर

Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। यह कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जिसे MWC 2024 से ठीक पहले होम मार्केट चीन में लॉन्च किया गया है। हालांकि कंपनी 25 फरवरी को इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगी। शाओमी के इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

By Subhash Gariya Edited By: Subhash Gariya Updated: Thu, 22 Feb 2024 08:33 PM (IST)
Hero Image
Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ पेश किया गया है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो गया है। शाओमी का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन MWC 2024 से ठीक पहले पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन Leica ब्रांड कैमरा, 2K OLED डिस्प्ले और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ मार्केट में उतारा गया है। यहां हम आपको शाओमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Xiaomi 14 Ultra की खूबियां

डिस्प्ले: Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन में 120 6.73-इंच का QHD+ LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 3200 x 1440 पिक्सल, टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। इस फोन में पंच होल कटआउट और इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट रीडर दिया गया है।

प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज: शाओमी का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इसमें ग्राफिक्स सपोर्ट के लिए Adreno 750 GPU दिया है। यह फोन 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है।

कैमरा: Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन में Leica ऑप्टिक्स सपोर्ट के साथ दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Sony LYT900 का है, जिसके साथ 50MP Sony IMX858 टेलीफोटो जूम लेंस और 50MP अल्ट्रावाइड शूटर दिया गया है। फोन के फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग: Xiaomi के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 5,300mAh की बैटरी दी गई है। यह 90W वायर्ड चार्जिंग, 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है।

सॉफ्टवेयर और कनेक्विटी: शाओमी का यह फोन Android 14 पर आधारित HyperOS पर रन करता है। कनेक्विटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC, और USB-C Type-C पोर्ट दिया गया है।

यह भी पढ़ें: 50MP क्वाड कैमरा और 12GB तक रैम के साथ लॉन्च हुआ दमदार फ्लिप स्मार्टफोन Huawei Pocket 2, जानिए कीमत और खूबियां

Xiaomi 14 Ultra की कीमत

Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन का 12GB + 256GB वेरिएंट 6,499 RMB (करीब 74,900 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही 16GB + 512GB वेरिएंट को 6,999 RMB (करीब 80,700 रुपये) और 16GB+1TB वेरिएंट को 7,799 RMB (करीब 89,900 रुपये) में पेश किया गया है। Xiaomi 14 Ultra Titanium मॉडल को कंपनी ने 16GB+1TB के साथ पेश किया गया है। इसे 8,799 RMB (करीब 1,03,300 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है।

Xiaomi का यह फोन तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, व्हाइट और ब्लू में पेश किया गया है। कंपनी 25 फरवरी को MWC 2024 में इस फोन को ग्लोबल मार्केट में पेश करेगी।

यह भी पढ़ें : लॉन्चिंग के महज कुछ ही दिनों में घटे इस Smartphone के दाम, 6000mAh बैटरी वाला मोटोरोला फोन हुआ 1000 रुपये सस्ता