Move to Jagran APP

Xiaomi लाएगी सबसे सस्ती 65 इंच स्मार्ट टीवी, मार्च में होगी लॉन्चिंग, जानिए संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

बता दें कि भारत में 65 इंच स्मार्ट टीवी का मार्केट काफी छोटा है। इसकी एक वजह भारत में 65 इंच स्मार्ट टीवी का महंगा होना है। ऐसे में अगर Redmi स्मार्ट टीवी को कम प्राइस प्वाइंट में पेश किया जाता है।

By Saurabh VermaEdited By: Published: Wed, 03 Feb 2021 02:32 PM (IST)Updated: Wed, 03 Feb 2021 02:32 PM (IST)
यह Redmi की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi साल 2021 में कई नए प्रोडक्ट लॉन्च करने जा रही है। इसमें कंपनी की नई स्मार्ट टीवी भी शामिल है। दरअसल Xiaomi कंपनी अपने सब-ब्रांड Redmi की 65 इंच स्मार्ट टीवी लॉन्चिंग की तैयारी में है। Redmi की इस टीवी को इस साल मार्च तक लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की तरफ से फिलहाल लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया गया है। लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रही है कि Redmi की अपकमिंग स्मार्ट टीवी भारत की सबसे सस्ती स्मार्ट टीवी होगी। टिप्टस्टर मुकुल शर्मा के मुताबिक Redmi स्मार्ट टीवी को 55 या फिर 65 इंच स्क्रीन ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। 

65 इंच स्मार्ट टीवी की बढ़ेगी डिमांड 

बता दें कि भारत में 65 इंच स्मार्ट टीवी का मार्केट काफी छोटा है। इसकी एक वजह भारत में 65 इंच स्मार्ट टीवी का महंगा होना है। ऐसे में अगर Redmi स्मार्ट टीवी को कम प्राइस प्वाइंट में पेश किया जाता है, तो भारतीय स्मार्ट टीवी मार्केट में 65 इंच स्मार्ट टीवी की डिमांड तेजी से बढ़ सकती है। मौजूदा वक्त में भारत में 65 इंच स्क्रीन साइज वाला स्मार्ट टीवी Xiaomi Mi TV 4X आता है। इसकी कीमत 54,999 रुपये है। इसे साल 2019 के सितंबर में लॉन्च किया गया है।  

फोन की इनती हो सकती है कीमत 

Redmi Smart TV X65 को पिछले साल मई चीन में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन की कीमत 37,000 रुपये है। Redmi स्मार्ट टीवी को चीन में 50, 55 और 65 इंच स्क्रीन साइज ऑप्शन में पेश किया गया है। Redmi Smart TV X सीरीज को 4K UHD रेजोल्यूशन के साथ लॉन्च किया गया था। स्मार्ट टीवी में चार 12.5W स्पीकर दिये गये हैं। साथ ही Dolby Audio और DTS-HD कैपेबिलिटी दी गई है। टीवी में स्लिम और बेजेललेस डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्ट टीवी का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो में 97% है। इसके अलावा स्मार्ट टीवी में वॉयस कमांड के लिए फार-फील्ड वॉयस रिकग्नाइजेशन फीचर दिया गया है। 


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.