Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Samsung को लगेगा जोरदार झटका, Xiaomi ला रही पहला टैबलेट Mi Pad 5, यहां जानें खूबियां

Xiaomi की तरफ से भारत में पहला टैबलेट Mi Pad 5 लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। यह टैबलेट भारतीय मार्केट में कीमत के मामले में एक नया स्टैंडर्ड सेट कर सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से..

By Saurabh VermaEdited By: Updated: Wed, 30 Mar 2022 10:43 AM (IST)
Hero Image
Photo Credit - Xiaomi Mi Pad 5

नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारत में टैबलेट मार्केट में Samsung जैसी कंपनियों का दबदबा बरकरार है। लेकिन Xiaomi की एंट्री से Samsung को जोरदार झटका लग सकता है। क्योंकि Xiaomi की तरफ से Samsung के मुकाबले में बेहद कम कीमत में पहला टैबलेट Xiaomi Mi Pad 5 लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने एक टीजर को माध्यम से इस बात की पुष्टि की Xiaomi जल्द ही भारत में अपने Xiaomi Mi Pad 5 Android टैबलेट को लॉन्च करेगा। बता दें Xiaomi Mi Pad 5 Android टैब कुछ महीनों पहले ही लॉन्च किया गया था।

ट्विटर पर टीजर से मिली जानकारी

Xiaomi ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर मंगलवार को एक पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने Xiaomi Mi Pad 5 Android टैबलेट के लॉन्च की तरफ इशारा किया है। Xiaomi के टीजर पोस्ट में साझा की गई इमेज “Let’s tab”लिखा दिखाई दे रहा है। इससे स्पष्ट है कि Xiaomi का टैबलेट भारत में आने के लिए तैयार है।

Xiaomi to be Launch First Tab Mi Pad 5 in India on 1 April 2022 to compete Samsung in Tablet Market

— Xiaomi India (@XiaomiIndia) March 29, 2022

Xiaomi ने बनाई है ऑफिशियल टीजर वेबसाइट

Xiaomi ने टैबलेट के लॉन्च के लिए एक ऑफिशियल टीजर वेबसाइट भी तैयार की है। इस वेबसाइट पर 2 दिन और 2 घंटे का काउनडाउन दिखाया गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी 1 अप्रैल को Xiaomi Mi Pad 5 Android टैबलेट से जुड़े कुछ फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस साझा कर सकती है। इसके साथ ही, Xiaomi टैबलेट के लॉन्च की भी जानकारी दे सकती है।

Xiaomi Mi Pad 5 के स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi Mi Pad 5 को कुछ महीनों पहले लॉन्च किया गया था और यह एक मिड रेंज टैबलेट है। Xiaomi Mi Pad 5 Android में स्नैपड्रैगन 860 प्रोसेसर मिलता है, जिसमें 6GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। इस टैबलेट में 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 11-इंच का WQHD+ डिस्प्ले मिलता है। Xiaomi टैबलेट में 13MP का रियर कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

Written By - Ankita Pandey