Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Xiaomi के इस स्मार्टफोन को मिला HyperOS अपडेट, बदल गया पूरा लुक

Mi 10 Pro चार साल पहले फरवरी में लॉन्च हुआ था। लेकिन अपडेट मिलने के बाद फोन का लुक पूरी तरह से बदल गया है। लॉन्च के वक्त फोन एंड्रॉइड 10 पर चलता था। अब फोन को एंड्रॉइड 13 मिलना शुरू हुआ है। इस अपडेट में यूजर्स को नए फीचर्स मिले हैं। अपडेट 1.0.1.0.TJAEUXM वर्जन के साथ लॉन्च हुआ है।

By Yogesh Singh Edited By: Yogesh Singh Updated: Mon, 03 Jun 2024 07:00 PM (IST)
Hero Image
Mi 10 Pro को नया अपडेट मिलना शुरू हो गया है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। शाओमी धीरे-धीरे अपने डिवाइस के लिए HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम को रोलआउट कर रहा है। कुछ दिन पहले पोको एक्स4 जीटी के लिए नया अपडेट रोलआउट हुआ था। अब भारतीय यूजर्स के लिए कंपनी ने एक और फोन के लिए अपडेट रोलआउट किया है। Mi 10 Pro को यह अपडेट मिलना शुरू हो गया है।

इस फोन को मिला अपडेट

Mi 10 Pro चार साल पहले फरवरी में लॉन्च हुआ था। लेकिन अपडेट मिलने के बाद फोन का लुक पूरी तरह से बदल गया है। लॉन्च के वक्त फोन एंड्रॉइड 10 पर चलता था। हालांकि अब फोन को एंड्रॉइड 13 मिलना शुरू हुआ है। इस अपडेट में यूजर्स को नए फीचर्स मिले हैं। अपडेट 1.0.1.0.TJAEUXM वर्जन के साथ लॉन्च हुआ है।

क्या मिले हैं फीचर्स

नई एनिमेशन भाषा आपके डिवाइस के साथ बातचीत को संपूर्ण और सहज बनाती है। नेचुरल कलर फोन के होमपेज को फ्रेश लुक देते हैं। इसमें बिल्कुल नया सिस्टम फॉन्ट कई स्टाइल्स का समर्थन करता है।

दोबारा डिजाइन किया गया मौसम ऐप न केवल आपको महत्वपूर्ण जानकारी देता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि बाहर कैसा महसूस हो रहा है। नोटिफिकेशन बेस्ड फीचर पहले से बेहतर हो गया है।

हर फोटो आपकी लॉक स्क्रीन पर एक आर्ट पोस्टर की तरह दिख सकती है, जिसे कई प्रभावों और फास्ट रेंडरिंग द्वारा बढ़ाया गया है।

कैसे करें अपडेट

यह अपडेट वर्तमान में भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी दिया जा रहा है। यदि आपके डिवाइस पर अभी तक OTA अपडेट नोटिफिकेशन नहीं आया है, तो आप सेटिंग > फोन के बारे में > MIUI 14 पर टैप करके इसे मैन्युअल रूप से चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Cyberstud SPIN: गेमर्स के लिए जल्द लॉन्च होगा अनोखा डिवाइस, महज इतनी रहेगी कीमत