Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

200MP कैमरा 16GB रैम के साथ आएगा Redmi Note 13 Pro, पावरफुल Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट से होगा लैस

Xiaomi Redmi Note 13 Pro स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। Redmi Note 13 ने 1012 सिंगल-कोर और 2943 मल्टी-स्कोर पॉइंट हासिल किए हैं। Xiaomi पहले ही प्रोसेसर कैमरा और अन्य डिटेल्स की घोषणा कर चुकी है। Redmi Note 13 Pro में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ AMOLED डिस्प्ले आने की भी पुष्टि की गई है।

By Anand PandeyEdited By: Anand PandeyUpdated: Mon, 18 Sep 2023 06:15 PM (IST)
Hero Image
Redmi Note 13 Pro स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 चिपसेट वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi Redmi Note 13 Pro को 21 सितंबर के लॉन्च से पहले गीकबेंच वेबसाइट पर देखा गया है। कंपनी अगले हफ्ते Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro+ 5G लॉन्च करेगी।

इनमें से रेडमी नोट 13 प्रो+ को पिछले हफ्ते गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था और अब प्रो वेरिएंट को भी स्पॉट किया गया है। अब कंपनी ने इसके प्रोसेसर को भी रिवील कर दिया है। Xiaomi ने घोषणा की है कि Redmi Note 13 Pro स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 चिपसेट वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा।

Redmi Note 13 Pro की स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 13 ने 1,012 सिंगल-कोर और 2,943 मल्टी-स्कोर पॉइंट हासिल किए हैं। नोट 13 प्रो+ दुनिया का पहला मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 अल्ट्रा स्मार्टफोन होने की पुष्टि की गई है। Xiaomi पिछले कुछ दिनों से अपने Weibo हैंडल पर आगामी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन को टीज कर रहा है।

ये भी पढ़ें: 6GB रैम और 50MP कैमरा जैसे तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y17s स्मार्टफोन, कीमत है बजट में फिट

कंपनी पहले ही प्रोसेसर, कैमरा और अन्य डिटेल्स की घोषणा कर चुकी है। रेडमी नोट 13 प्रो में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ AMOLED डिस्प्ले आने की भी पुष्टि की गई है। फोन में 6.67-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले होगा, और 144Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। कहा जा रहा है कि Redmi Note 13 Pro में 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 5120mAh की बैटरी होगी और Redmi Note 13 Pro+ में 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी मिलेगी।

Redmi Note 13 Pro की खूबियां

  • डिस्प्ले: 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले और ब्लू लाइट प्रोटेक्शन।
  • प्रोसेसर: ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 एड्रेनो 710 जीपीयू के साथ।
  • रैम और स्टोरेज: 6GB/8GB/12GB/16GB रैम, 128GB/256GB/512GB/1TB स्टोरेज।
  • सॉफ्टवेयर: एंड्रॉइड 13
  • प्राइमरी कैमरा: 200MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2MP मैक्रो सेंसर।
  • सेल्फ़ी कैमरा: 16MP.
  • बैटरी: 5,120mAh, 67W फास्ट चार्जिंग।