Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Xiaomi ला रहा है बेहतरीन तकनीक वाला स्मार्ट ग्लास, छोटी स्क्रीन के साथ मिलेगी बात करने की सुविधा

Xiaomi Smart Glasses से पर्दा उठ गया है। इस स्मार्ट ग्लास का डिजाइन आम चश्मे की तरह है। इस स्मार्ट चश्मे में कैमरा दिया गया है जिसके जरिए फोटो क्लिक की जा सकती है। इसके अलावा यूजर स्मार्ट ग्लास के माध्यम से कॉलिंग कर पाएंगे।

By Ajay VermaEdited By: Updated: Tue, 14 Sep 2021 03:26 PM (IST)
Hero Image
Xiaomi Smart Glass की फोटो कंपनी के यूट्यूब चैनल से ली गई है

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी (Xiaomi) ने अपना पहला स्मार्ट ग्लास पेश किया है। कंपनी का यह ग्लास आम चश्मे की तरह लगता है, लेकिन यह वियरेबल डिवाइस खास फीचर्स से लैस है। इस स्मार्ट ग्लास में एक छोटी स्क्रीन दी गई है, जिसमें यूजर्स मैसेज देख सकते हैं और टेक्स्ट को आसानी से ट्रांसलेट भी कर सकते हैं। इसके अलावा स्मार्ट ग्लास में AR तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे रास्ता दिखाने और फोटो क्लिक करने में सक्षम बनाती है।

स्मार्ट ग्लासेज में है 5MP का कैमरा

शाओमी का स्मार्ट चश्मा टेक्स्ट ट्रांसलेट करने में सक्षम है। इस चश्मे में 5MP का कैमरा दिया गया है, जिसके जरिए यूजर फोटो क्लिक कर सकते हैं। इसके अलावा स्मार्ट ग्लास में बात करने की सुविधा मिलेगी। वहीं, यह चश्मा एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और यह टचपैड से लैस है।

आम चश्मे जैसा है डिजाइन

शाओमी के स्मार्ट चश्मे का डिजाइन आम ग्लास के जैसा है। इसमें 497 कंपोनेंट्स का उपयोग किया गया है। इसके अलावा स्मार्ट ग्लासेज में मिनिएचर सेंसर के साथ-साथ कई सारे महत्वपूर्ण सेंसर्स दिए गए हैं।

ऑप्टिकल वेवगाइड तकनीक से है लैस

कंपनी के मुताबिक, स्मार्ट ग्लासेज में छोटी स्क्रीन लगी है। इसकी पीक ब्राइटनेस 20 लाख निट्स है। इसमें ऑप्टिकल वेवगाइड तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। खास बात यह है कि इस स्क्रीन से यूजर की आंखों को नुकसान नहीं पहुंचता है और यूजर इसमें पूरी तस्वीर देख सकते हैं।

नहीं मिली कीमत की जानकारी

शाओमी का स्मार्ट ग्लासेस एक कॉन्सेप्ट प्रोडक्ट है। इस डिवाइस को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल, इस स्मार्ट चश्मे की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। न ही इसे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।

मिलेगी फेसबुक के स्मार्ट ग्लास को कड़ी टक्कर

ग्लोबल बाजार में शाओमी के स्मार्ट ग्लास के आने से फेसबुक के स्मार्ट ग्लास को कड़ी टक्कर मिलेगी। फेसबुक के स्मार्ट ग्लास की बात करें तो इसमें 5MP का कैमरा दिया गया है। यूजर इसके जरिए फोटो क्लिक करने के साथ-साथ वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इस चश्मे में वॉयस कमांड मिलता है। इसके अलावा स्मार्ट चश्मे में इन-बिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर दिए गए हैं। इनके जरिए यूजर कॉल पर बात कर सकते हैं। वहीं, फेसबुक के स्मार्ट ग्लासेज की शुरुआती कीमत 299 यूएसडी (करीब 21,000 रुपये) रखी गई है।