Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए आगे आ रहे हैं लोग, आप भी Amazon ऐप के जरिए दीजिए अपना योगदान

कोरोना संकट में आप घर बैठे आसानी से PMCARES FUND में अपना योगदान दे सकते हैं इसके लिए आप Amazon ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

By Renu YadavEdited By: Updated: Fri, 01 May 2020 04:45 PM (IST)
Hero Image
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए आगे आ रहे हैं लोग, आप भी Amazon ऐप के जरिए दीजिए अपना योगदान

नई दिल्ली, ब्रांड डेस्क। कोरोना संकट की वजह से आज पूरा देश घरों में रहने के लिए मजबूर है। इस महामारी का असर जीवन और आजीविका पर बहुत ज्यादा पड़ा है। खासकर वो लोग इससे सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं, जो आर्थिक रूप से बहुत कमजोर हैं और खाने-पीने की चीजें, मास्क व सेनिटाइजर जैसे जरूरी सामान खरीद पाने में असमर्थ हैं। यही नहीं, यह महामारी डॉक्टरों और नर्सों के जीवन पर भी असर डाल रही है, जो अपनी सेहत की परवाह किए बगैर पूरे वक्त कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे हैं।  

लड़ाई को जीतने में दें अपना योगदान 

मौजूदा संकट से निपटने के लिए हमें एक सक्रिय भूमिका निभानी होगी। ऑनलाइन दुनिया की वजह से यह संभव हो पाया है कि इस मुश्किल समय में हम घर बैठे आसानी से PMCARES FUND में अपना योगदान दे सकते हैं।इसके लिए आप Amazon ऐप का उपयोग कर सकते हैं। 

Amazon की मदद से आप न केवल सुरक्षित तरीके से PMCARES FUND में पैसे डोनेट कर सकते हैं, बल्कि जरूरतमंदों और हेल्‍थ वर्कर्स की सहायता करने वाले NGO को भी सीधे अपना योगदान दे सकते हैं। यह ध्यान रखिए कि योगदान के रूप में दी गई हर राशि कोरोना से लड़ाई को जीतने में बड़ी भूमिका निभा सकती है, क्योंकि ऐवरी पेमेंट काउंट! 

PMCARES FUND में दान के लिए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करें

1. Amazon ऐप को ओपन करें।

2. PMCARES FUND डोनेशन बटन पर क्लिक करें।

3. ‘डोनेट नाउ’ बटन पर क्लिक करें।

4. वेरीफाई एंड प्रोसीड पर क्लिक करें।

5. जितनी राशि आप डोनेट करना चाहते हैं, वो डालें। 

6. पेय नाउ पर क्लिक करें।  

Amazon ऐप के जरिए डोनेशन की सबसे बड़ी खास बात यह है कि आपके द्वारा किए गए दान पर Amazon अपनी ओर से अतिरिक्त 10 फीसदी का योगदान देगा।

Amazon के साथ आप कर सकते हैं जरूरतमंदों की मदद

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में Amazon अक्षय पात्र, यूनाइटेड वे मुंबई, ऑक्सफैम इंडिया और हैबिटैट फॉर ह्यूमैनिटी जैसे NGO के साथ काम कर रहा है। ये NGO हाइजीन किट और ग्रोसरी किट के जरिए न केवल बच्चे, बुजुर्गों और दिहाड़ी मजदूरों की सहायता कर रहे हैं, बल्कि कोरोना संक्रमितों का इलाज करने वाले डॉक्टरों और नर्सों को जरूरी प्रोटेक्टिव गियर भी उपलब्ध करा रहे हैं। आप भी Amazon एप के जरिए स्वास्थ्यकर्मियों और जरूरतमंदों की मदद करने वाले इन NGO को दान देकर अपना सहयोग दे सकते हैं।  डोनेशन से संबंधित पूरी जानकारी के लिए दिए हुए लिंक पर क्लिक करें - www.amazon.in/donations  

संकट के समय दिखाएं एकजुटता 

यह देश के लिए परीक्षा की घड़ी है और अगर हमें इसमें पास होना है, तो मजबूती के साथ एकजुटता दिखानी होगी। इसके लिए आप सरकार एवं प्रशासन द्वारा बताए गए सामाजिक दूरी और दूसरे नियमों का पालन करें, घर में सुरक्षित रहें और दूसरे भी सुरक्षित रहें, इसलिए उन्हें भी जागरूक करें। इस समय हर बड़ा या छोटा योगदान मायने रखता है। इसलिए एक जिम्मेदार नागरिक की तरह आगे आइए और राष्ट्र को इस विपत्ति से बचाने और जरूरतमंदों व स्वास्थ्यकर्मियों की सहायता के लिए अपना योगदान दीजिए।  

लेखक-  शक्ति सिंह  

#This is Brand Desk Content