Move to Jagran APP

Sania Mirza: करोड़ों के आलीशान बंगले में रहती हैं सानिया मिर्जा, देखें Inside Photos

Sania Mirza News House पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ तलाक के बाद सानिया मिर्जा हैदराबाद शिफ्ट हो गई हैं। हैदराबाद के फिल्म नगर में सानिया ने 13 करोड़ का आलीशान बंगला खरीदा है। इसके गेट पर उनके और उनके बेटे के नाम की नेम प्लेट लगी है। इसके कुछ कमरे इस्लामिक कल्चर के हिसाब से डेकोरेट करवाया गया है।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Thu, 10 Oct 2024 12:39 PM (IST)
Hero Image
सानिया का हैदराबाद में हैं 13 करोड़ का आलिशान बंगला।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा तलाक के बाद दुबई से भारत शिफ्ट हो गई हैं। सानिया फिलहाल हैदराबाद के अपने आलीशान बंगले में रह रही हैं। यह घर सानिया मिर्जा ने 13 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसे फिर से डेकोरेट करवाया है। दरवाजे के बाहर इनके और बेटे इजहान के नाम की नेम प्लेट लगी हुई है।

इस घर में सानिया मिर्जा के व्यक्तित्व की झलक दिखती है। घर को बेहद आकर्षक बनाया गया है। घर की दीवारों पर खूबसूरती से डिजाइन किया गया है। घर के अंदरूनी हिस्से को देकर सनिया मिर्जा की ठाठ का पता चलता है। आलीशान बंगले को देखकर उनके वैभव का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

सानिया मिर्जा का यह घर हैदराबाद के फिल्म नगर में है। घर की बालकनी से बाहर का खूबसरत नजारा दिखता है। घर के अंदर भारतीय टेनिस दिग्गज सानिया मिर्जा की ट्रॉफी रखने के लिए एक अलग से रूम बनाया गया है। इस कमरे में उनकी शानदार जीत की तस्वीरें भी लगाई गई हैं।

सानिया मिर्जा के विशाल बंगले में बेज और भूरे रंग का सुकून देने वाले कलर का यूज किया गया है। पारंपरिक शैली की कुर्सियां आकर्षण में चार चांद लगाती हैं। घर का कंट्रास्ट इसे और भी आकर्षक बना देता है।

इस घर में उनके बेटे इजहान के खेलने के लिए एक अलग से रूम है। जहां वह घर के अन्य बच्चों के साथ खेलते हैं। लिविंग रूम को इस्लामिक कल्चर के हिसाब से डिजाइन किया गया है। भारतीय टेनिस की दिग्गज सानिया मिर्जा के बेडरूम में हरे रंग का इस्तेमाल किया गया है जो दुबई में स्थिति उनके घर की याद दिलाता है।

फोटो- सानिया मिर्जा सोशल मीडिया हैंडल

यह भी पढे़ं- सानिया मिर्जा के साथ शादी की अफवाहों पर मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी, खुलेआम दे दी चुनौती

यह भी पढ़ें- Sania Mirza और Mohammed Shami करेंगे शादी? टेनिस स्टार के पिता ने बताया क्या है सच्चाई