“भारत का संविधान” से लेकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की कई ऐसी पुस्तकें जो जीवन में पढ़ने के लिए है बेहद उपयोगी
Dr. Bhimrao Ambedkar Book in Hindi - भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के पास 32 डिग्रियों के साथ 9 भाषाओं के सबसे बेहतर जानकार थे। उन्होंने मात्र 2 साल 3 महीने में 8 साल की पढ़ाई पूरी की थी। वह लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ‘डॉक्टर ऑल साइंस’ नामक एक दुर्लभ डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त करने वाले भारत के ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के पहले और एकमात्र व्यक्ति हैं।
![“भारत का संविधान” से लेकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की कई ऐसी पुस्तकें जो जीवन में पढ़ने के लिए है बेहद उपयोगी](https://www.jagranimages.com/images/newimg/29112023/29_11_2023-books_in_hindi_23592386.jpg)
Dr. Bhimrao Ambedkar Book in Hindi: भीमराव रामजी आम्बेडकर को डॉ॰ बाबासाहब आम्बेडकर के नाम से भी जाना जाता था, वे भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे।
डॉ. भीमराव अंबेडकर विपुल प्रतिभा के छात्र थे। उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स दोनों ही विश्वविद्यालयों से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधियाँ प्राप्त कीं तथा विधि, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में शोध कार्य भी किये थे। व्यावसायिक जीवन के आरम्भिक भाग में ये अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रहे एवं वकालत भी की तथा बाद का जीवन राजनीतिक गतिविधियों में अधिक बीता।
Dr. Bhimrao Ambedkar Book in Hindi: पुस्तक की जानकारी
डॉ. भीमराव अंबेडकर भारत की स्वतंत्रता के लिए प्रचार और चर्चाओं में शामिल हो गए और पत्रिकाओं को प्रकाशित करने, राजनीतिक अधिकारों की वकालत करने और दलितों के लिए सामाजिक स्वतंत्रता की वकालत की और भारत के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
1. AMBEDKARI WADMAY Best Books To Read
भारत देश में काफी विद्यार्थी, पाठक ऐसे है, जो इतिहास के पन्नों को गहराई से पढ़ते है। इतिहास में नाम बना चुके कुछ ऐसे फैमस लोग, जिन्होने खुद पुस्तकें लिखी और जो खुद पुस्तकों में छप गए। ऐसा ही एक नाम भीमराव अंबेडकर का है, जिन्हें लोग अपना आईडियल मानते हैं।
डॉ. भीमराव अंबेडकर के द्वारा लिखी गई ये पुस्तक का सेट है, जिन्हें आप पढ़ सकते हैं। इतिहास के बारे में अधिक जानकारी के लिए इतिहास को पढ़ सकते हैं। Book Price: Rs 465.
2. Dr Bhimrao Ambedkar Best Books To Read
डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारत में दलितों के मसीहा के रूप में देखा जाता है। सन् 1947 में उन्हें संविधान सभा द्वारा स्वतंत्र भारत के लिए संविधान का प्र तैयार करने के लिए गठित प्रारूपण समिति का य बनाया गया। संविधान के निर्माण में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। उनका जन्म वर्तमान मध्य प्रदेश के एक छोटे से कस्बे महू (इंदौर के निकट) में 14 अप्रैल, 1891 को हुआ था। वे पिता सूबेदार रामजी एवं माँ भीमाबाई शकपाल की चौदहवीं संतान थे। महार जाति का होने के कारण उन्हें ' अछूत ' समझा जाता था। उनके पिता और दादा ने ब्रिटिश सेना में नौकरी की थी।
तत्कालीन सरकार द्वारा सभी सैन्य-कर्मियों के बच्चों की शिक्षा हेतु अच्छे स्कूलों का प्रबंध किया गया था, इसलिए निम्न जाति के होने के बावजूद उन्हें अच्छी शिक्षा प्राप्त हुई। सन् 1937 में डॉ अंबेडकर ने कोंकण क्षेत्र में महारों के सरकारी गुलाम के रूप में काम करने की ' खोती प्रथा ' को समाप्त करने के लिए एक विधेयक पेश किया। पूरी जीवनी पढ़ने के लिए यह पुस्तक आप खरीद सकते हैं। Book Price: Rs 180.
3. Ambedkar ki Najar mein Gandhi aur Gandhivaad Best Books To Read
यह डॉ. बी.आर. के चयनित लेखों का संकलन है। मोहनदास करमचंद गांधी पर अम्बेडकर। विभिन्न स्रोतों से चयनित और हिंदी में अनुवादित, ये लेख, अंबेडकर द्वारा बीबीसी रेडियो को दिए गए एक साक्षात्कार के साथ, समानता और लोकतंत्र पर गांधी की दोहरी बात और वर्णाश्रम धर्म के प्रति उनकी भक्ति को स्पष्ट रूप से उजागर करती है।
संपादक, डॉ सिद्धार्थ और डॉ अलख निरंजन, दोनों हिंदी क्षेत्र में समाज और राजनीति के उत्सुक पर्यवेक्षक हैं और निरंजन का व्यापक परिचय गांधी को अंबेडकर की आंखों से देखने के इच्छुक पाठक की भूख को बढ़ाता है। इस पुस्तक से आप डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की नजरों में गांधी और गांधीवाद की व्याख्या जानेंगे। Book Price: Rs 195.
4. JATI KA VINASH Best Books To Read
डॉ. बी.आर. अम्बेडकर द्वारा लिखी गई जाति का विनाश उस भाषण का लिखित रूप है जो भाषण आंबेडकर को 1936 में विशेषाधिकार प्राप्त जाति के हिन्दुओं के समक्ष लाहौर में देना था। वह संगठन, जिसने आंबेडकर को अध्यक्षीय भाषण देने का निमंत्रण देने का साहस दिखाया, लाहौर का ‘जात-पात तोड़क मंडल’ था।
यह आर्य समाज की एक उग्र मौलिक परिवर्तनवादी शाखा थी। इसके ज्यादातर सदस्य विशेषाधिकार प्राप्त जाति के हिन्दू सुधारवादी थे। भारत में जिस तरह से वोट बैंक के चलते जाति पर नेताओं और पार्टियों द्वारा फोकस किया जाता है, उससे साफ है कि डॉ. बी.आर. अम्बेडकर द्वारा लिखी गई इस पुस्तक को पढ़ा जाए। Book Price: Rs 249.
5. Bharat Ka Samvidhan in Hindi Best Books To Read
यह पुस्तक विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों, शिक्षकों, विधिवेत्ताओं तथा संविधान व कानून के क्षेत्र में शोध कर रहे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है। इसके अतिरिक्त, भारतीय संविधान के विषय में जानकारी प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले सुधी पाठक भी इसे पढ़कर अपना ज्ञानवर्धन कर सकते हैं।
वस्तुतः, यह एक उपयोगी, पठनीय व संग्रहणीय ग्रंथ है। इसमें नागरिकता, राज्य की नीति के निदेशक तत्त्वों, कार्यपालिका, न्यायपालिका, व्यवस्थापिका, संघ एवं राज्यों के बीच संबंध, निर्वाचन, राजभाषा, आपदा-उपबंध, संविधान संशोधन इत्यादि विभिन्न विषयों से संबंधित प्रावधानों का विस्तृत उल्लेख है। Book Price: Rs 150.
सभी Dr. Bhimrao Ambedkar Book in Hindi के विकल्पों की जांच करें
Disclaimer: इस लेख के निर्माण में जागरण के पत्रकार शामिल नहीं हैं और यहां कीमतें भी अमेजन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। ऊपर दिए गए सभी प्रोडक्ट यूजर रेटिंग के आधार पर रखे गए हैं, जिनकी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवाद के लिए जागरण उत्तरदायी नहीं है।