Best Oneplus Android TV: भारत में भौकाल है इन टीवी का, किलर लुक ने लुटा महफिल
Best Oneplus Android TV In India - इन वनप्लस एंड्राइड टीवी पर आप सभी एंड्राइड ऐप चला सकते है ऐप डाउनलोड कर सकते हैं या फिर उन इनस्टॉल भी कर सकते है। इन टीवी में आप एंटरटेनमेंट के साथ गेम्स भी खेल सकते हैं।
![Best Oneplus Android TV: भारत में भौकाल है इन टीवी का, किलर लुक ने लुटा महफिल](https://www.jagranimages.com/images/newimg/28022023/28_02_2023-best_oneplus_android_tv_in_india_23343199.jpg)
Best Oneplus Android TV In India: इलेक्ट्रानिक प्रोडक्ट की दुनिया में वनप्लस एक जाना पहचाना नाम है और यह कंपनी भारत सहित दुनिया भर के कई देशों के लिए ईयरफोन, पावरबैंक, ऑक्सीन ऑपरेटिंग सिस्टम, हाइड्रोजन ऑपरेटिंग सिस्टम, फोन केजेज, स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और टेलीविजन का निर्माण करती है। वास्तव में वनप्लस चीन की कंपनी है और इसकी स्थापना 16 दिसम्बर 2013 को की गई थी। इस कंपनी की पैरेंटिग कंपनी का नाम OnePlus BBK Electronics है।
हालाँकि हमारे इस लेख का विषय वनप्लस का इतिहास नहीं, बल्कि Television है, इसलिए हम यहां पर आपको Best Oneplus Android TV In India और TV Price के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, ताकि आप अपने लिए एक नए Smart TV का चयन आसानी से कर सकें। देखा जाए तो भारत में आजकल Oneplus TV बहुत ट्रेंड में है और इन्हें बड़े पैमाने पर पसंद किया जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा कारण इन्हें मिलने वाला धमाकेदार फीचर्स और दमदार खासियत है।
इस लेख की भी जांच करेंः Oneplus TV vs Sony TV.
Best Oneplus Android TV In India: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
भारत में Oneplus LED TV को अल्ट्रा-क्लियर कंटेंट डायनेमिक कॉन्ट्रास्ट और वाइब्रेंट कलर के साथ पेश किया जाता है और इन TV में MEMC टेक्नोलॉजी भी होती हैं, जो आपके व्यूइंग एक्सपीरियंस को शानदार बनाते हैं, जबकि Dolby Audio के साथ सिनेमेटिक साउंड एक्सपीरिएंस मिलता है और स्पीकर्स भी फुल-रेंज वाले होते हैं।
OnePlus 80 cm (32 inches) LED Smart Android TV
भारत में इस OnePlus Smart TV को बड़े पैमाने पर पसंद किया जाता है, जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अमेजन पर इस Android TV को 36 हजार से भी ज्यादा लोगों ने रेट किया है और इसकी ओवरआल रेटिंग 5 में से 4.2 स्टार की है। इस टेलीविजन में बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी के लिए 1366x768 की रिजॉल्यूशन और 60 hertz का रिफ्रेश रेट दिया गया है, जबकि डाल्बी आडियो के साथ 20 वॉट का साउंड दमदार आडियो सुनिश्चित करता है। OnePlus TV Price: Rs 12,499.
प्रमुख खासियत
- 1366x768 की रिजॉल्यूशन
- कई OTT प्लेटफार्म का सपोर्ट
- डॉल्बी ऑडियो के साथ 24 वॉट का साउंड
OnePlus 108 cm (43 inches) Smart Android LED TV
Y सीरीज वाली यह OnePlus TV भी इस Best Oneplus Android TV In India की लिस्ट का एक प्रमुख दावेदार है और यह आपके लिए वाइस सर्च कनेक्टिविटी के साथ आती है। आप इस Smart TV में प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स जैसे इंटरनेट आधारित एप का भी आनंद ले सकते हैं। इस टेलीविजन को वनप्लस कनेक्ट इकोसिस्टम, गूगल असिस्टेंट, क्रामकास्ट और माइराकास्ट जैसे फीचर्स के साथ पेश किया जाता है। OnePlus LED TV Price: Rs 27,999.
प्रमुख खासियत
- 3840x2160 की रिजॉल्यूशन
- कई OTT प्लेटफार्म का सपोर्ट
- डॉल्बी ऑडियो के साथ 24 वॉट का साउंड
OnePlus 108 cm (50 inches) Smart Android LED TV
50 इंच की स्क्रीन साइज वाली इस OnePlus Smart TV को यूजर्स ने 5 में से 4.2 स्टार की दमदार रेटिंग दी है। इस LED TV को Android TV, वनप्लस कनेक्ट इकोसिस्टम, गूगल असिस्टेंट, क्रामकास्ट और ऑलो टेंडेसी जैसी सुविधाओं के साथ पेश किया जाता है और यह नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडियो, हॉटस्टारस जियोसिनेमा, हंगामा और इरोज नाउ जैसे प्लेटफार्म को सपोर्ट करता है। OnePlus Smart TV Price: Rs 27,999.
प्रमुख खासियत
- 3840x2160 की रिजॉल्यूशन
- कई OTT प्लेटफार्म का सपोर्ट
- डॉल्बी ऑडियो के साथ 24 वॉट का साउंड
OnePlus 138.8 cm (55 inches) Q1 Android QLED TV
55 इंच की स्क्रीन वाली यह OnePlus QLED TV इस Best Oneplus Android TV In India की लिस्ट का सबसे प्रीमियम मॉडल है, जिसे कंपनी 50 वॉट के साउंड, गामा कलर मैजिक, आक्सीजन प्ले और कलर की एक बड़ी रेंज के साथ सही ठहराती है। इस Android TV को यूजर्स ने 5 में से 4.2 स्टार की दमदार रेटिंग दी है और इसमें आप डिश या डीटीएच वाले चैनल के साथ-साथ प्राइम वीडियो, हॉट्स्टार, हंगामा और जी5 जैसे OTT प्लेटफार्म भी सपोर्ट करता है। OnePlus LED TV Price: Rs 62,899.
प्रमुख खासियत
- 3840x2160 की रिजॉल्यूशन
- कई OTT प्लेटफार्म का सपोर्ट
- 50 वॉट की क्षमता वाला साउंड
OnePlus 163.8 cm (65 inches) 4K LED Smart Android TV
U सीरीज वाली यह OnePlus Smart TV इस पूरी लिस्ट में सबसे बड़ी स्क्रीन साइज वाली LED TV है, जो घर में ही सिनेमा जैसी फीलिंग देता है। यह Android TV में आपको बेजल लेस डिजाइन देखने को मिल जाता है और इसका 1 बिलियन कलर, गामा इंजिन आदि इसे एक सही विकल्प ठहराते हैं। OnePlus Smart TV Price: Rs 59,999.
प्रमुख खासियत
- 3840x2160 की रिजॉल्यूशन
- कई OTT प्लेटफार्म का सपोर्ट
- 30 वॉट की क्षमता वाला साउंड
सभी विकल्पों की जांच करेंः Oneplus Android TV In India.
FAQ: Oneplus TV के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. वन प्लस कहां की कंपनी है?
वनप्लस चीन की कंपनी है, जिसकी पैरेंटिंग का नाम OnePlus BBK Electronics है।
2. वनप्लस किस-किस आकार में टीवी का निर्माण करती है?
Oneplus कंपनी 32 इंच से लेकर 65 इंच तक की स्क्रीन साइज में Television का निर्माण करती है।
3. क्या Oneplus केवल टीवी ही बनाती है?
नहीं. Oneplus कंपनी टेलीविजन के साथ-साथ भारत सहित दुनिया के कई देशों के लिए ईयरफोन, पावरबैंक, ऑक्सीन ऑपरेटिंग सिस्टम, हाइड्रोजन ऑपरेटिंग सिस्टम, फोन केजेज, स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच का निर्माण करती है।
Disclaimer: यहां कीमतें अमेज़ॅन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं।