Indian TV Brands का लोहा खा गया जंग, Top 5 Smart TV Players में एक भी इंडियन नहीं
Top 5 Smart TV Players In India - भारत का स्मार्ट टीवी बाजार बहुत बड़ा है और हर दिन हजारों सेट खरीदे व बेचे जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कौन सा TV Brands सबसे ज्यादा टीवी बेचता है और किसकी कितनी प्रतिशत हिस्सेदारी है? इस लेख में हम इसी सवाल का जवाब देने जा रहे हैं।
![Indian TV Brands का लोहा खा गया जंग, Top 5 Smart TV Players में एक भी इंडियन नहीं](https://www.jagranimages.com/images/newimg/29082023/29_08_2023-top_5_players_in_smart_tv_market_in_india_23516524.jpg)
Top 5 Players In Smart TV Market In India: भारत के स्मार्ट टीवी बाजार का आकार साल 2022 तक करीब 9.88 बिलियन अमेरिकी डॉलर था और 2030 तक इसमें 16.7 प्रतिशत तक की वृद्धि होने की उम्मीद है। इस वृद्धि के कारण टीवी निर्माताओं और OTT सर्विस देने वाले कंपनियों की आय में इजाफा हुआ है। इसके अलावा इंटरनेट के प्रसार, आकर्षक एडवरटाइजमेंट और छूट ने भी इनकी बिक्री में विस्तार करने में मदद किया है। ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि लोगों के बीच बड़े स्क्रीन और पावरफुल ऑडियो सिस्टम वाले Television सेट की मांग बढ़ी है।
आपको बता दें कि Smart TV भी स्मार्टफोन की तरह होते हैं, क्योंकि इनमें ऑपरेटिंग सिस्टम होता है और ये इंटरनेट कनेक्शन के माध्यम से स्ट्रीमिंग सर्विस प्रदान करते हैं। ये टीवी यूजर्स को अन्य चीजों के अलावा ऐप डाउनलोड करने, वीडियो गेम खेलने और सोशल साइट तक पहुंचने जैसी सर्विस से जुड़ने में सक्षम बनाते हैं। OTT स्ट्रीमिंग सर्विस की बढ़ती प्रशंसा और हाई-स्पीड इंटरनेट एक्सेस की सामर्थ्य के कारण भारतीय उपभोक्ता सक्रिय रूप से ऐसे उत्पादों की ओर बढ़ रहे हैं। इसके अलावा डिजिटल इंडिया पर सरकार की पहल और चल रही मेक इन इंडिया प्रोग्राम भी इसके विकास का महत्वपूर्ण कारक बन गया है।
Top 10 TV Brand In India की करें जांच.
Top 5 Smart TV Players In India: स्मार्ट टीवी के सबसे बड़े प्लेयर
लोगों की इसी जरूरत को विभिन्न Television निर्माता कंपनियों ने पहचाना है और बड़े पैमाने पर विभिन्न स्क्रीन साइज, पैनल, प्लेटफार्म और कीमत रेंज में LED TV की एक लंबी रेंज की पेशकश करती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कौन सा TV Brands सबसे ज्यादा टीवी बेचता है और किसकी कितनी प्रतिशत हिस्सेदारी है? इस लेख में हम इसी सवाल का जवाब देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
1. शाओमी टीवी (Xiaomi TV Brands)
मौजूदा वक्त में Xiaomi भारत में सबसे बड़ा Smart TV Brands है, जिसकी मार्केट में हिस्सेदारी करीब 11 प्रतिशत तक है। शाओमी एक चाइनीज कंपनी हैं, जिसका हेड ऑफिस बीजिंग में है और इसकी स्थापना साल 2010 में हुई थी। भारत में इसके CEO मनु कुमार जैन है और एक चाइनीज ब्रांड होने के बाद भी इसके 85 प्रतिशत टीवी मेड इन इंडिया (Made In India) प्रोडक्ट होते हैं।
यह स्मार्ट टीवी प्लेयर (Smart TV Players) हमारे देश में Xiaomi, MI और Redmi जैसे तीन ब्रांड के तहत 32 इंच से लेकर 75 इंच तक की स्क्रीन साइज में Smart TV की एक लंबी रेंज की पेशकश करती है, जिसकी कीमत 13,999 से लेकर 1,44,999 रुपए तक है। इसमें QLED TV, LED TV और OLED TV पैनल शामिल हैं और ये मूलतः Android TV प्लेटफार्म पर संचालित होते हैं।
2. सैमसंग टीवी ब्रांड (Samsung TV Brands)
भारत में टीवी जगत का दूसरा सबसे बड़ा प्लेयर सैमसंग है और इसकी बाजार हिस्सेदारी 10.2 प्रतिशत है। हालाँकि सैमसंग Xiaomi की तुलना में ज्यादा हाई-एंड टीवी बेचता है, इसलिए सैमसंग का रेवेन्यू Xiaomi से अधिक है। Samsung TV मूलरूप से दक्षिण कोरिया की कंपनी है, जिसकी स्थापना 1938 में की गई थी।
इस ब्रांड के हाई-एंड टीवी सेट अपने शानदार स्क्रीन आकार, मल्टीपल नेचर, अविश्वसनीय परफॉर्मेंल के साथ गेमर्स और फिल्म प्रेमियों के बीच सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। हमारे देश में Samsung Smart TV की कीमत 13,990 रुपए से लेकर 16,24,000 रुपए तक है और यह 32 इंच से 98 इंच तक की स्क्रीन साइज LED TV और QLED TV की एक लंबी रेंज की बिक्री करती है।
3. एलजी टीवी ब्रांड (LG TV Brands)
Top 5 Smart TV Players In India की लिस्ट में एलजी तीसरे स्थान पर है, जिसकी भारत में बाजार हिस्सेदारी 8.5 फीसदी तक है। LG भी दक्षिण कोरिया की कंपनी है, जिसकी स्थापना साल 1958 में की गई थी। लोकप्रिय ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर LG Smart TV के 32 इंच से लेकर 65 इंच तक की साइज वाले Television लिस्ट किए गए हैं, जिसकी कीमत 13,990 रुपए से लेकर 2,28,491 रुपए तक है।
यह कोरियन स्मार्ट टीवी ब्रांड (Smart TV Brands) भारत सहित पूरी दुनिया में अपने OLED पैनल के लिए जाना जाता है और इस सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ है। इस कंपनी के पास सभी बजट और इस्तेमाल की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लो-एंड और हाई-एंड LED TV का मिश्रण है।
4. वनप्लस टीवी ब्रांड (OnePlus TV Brands)
चाइनीज कंपनी वनप्लस की पैरेंटिंग कंपनी का नाम Oppo (BBK Electronics) है और इसकी स्थापना दिसंबर 2013 में चीन में हुई थी। हालाँकि OnePlus कंपनी ने Television स्पेस में साल 2019 में पहली बार प्रवेश किया था और इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।
इस स्मार्ट टीवी प्लेयर (Smart TV Players) की भारत में बाजार हिस्सेदारी 8.2 प्रतिशत है और इसने साल 2022 में 80 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की है। यह Smart TV Brands हमारे देश में 32 इंच से लेकर 65 इंच तक की स्क्रीन साइज में Television सेट को पेश करती है, जिसकी कीमत 14,999 रुपए से लेकर लगभग 1 लाख रुपए तक है।
5. टीसीएल टीवी ब्रांड (TCL TV Brands)
टीसीएल एक चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है और Top 5 Smart TV Players In India की सूची का सबसे आखिरी Smart TV Brands है। इस ब्रांड की स्थापना साल 1981 में ऑडियो कैसेट निर्माता के रूप में हुआ था और वर्तमान में टीसीएल कंपनी भारत में iFFALCON TV और TCL TV सहित दो ब्रांड के तहत 32 से 75 इंच की स्क्रीन में टीवी को पेश करती है। इन टीवी सेट की कीमत 12,999 रुपए से लेकर 2,29,990 रुपए तक रखी गई है।
आपको बता दें कि ऊपर बताए गए अकेले ये 5 Smart TV Players भारत के टीवी बाजार में कुल 43 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखते हैं, जबकि बाकी अन्य कंपनियां शामिल हैं, जिनमें सोनी, वेस्टिंगहाउस, वीयू, पैनासोनिक, एसर, तोशिबा, कोडक, ओनिडा, हैवेल्स-लॉयड, सैंसुई, हिसेंसे, थामसन और ब्लापंक्ट जैसे TV Brads शामिल हैं। इन ब्रांड की कुल बाजार हिस्सेदारी लगभग 57 प्रतिशत तक है। भारत में बिकने वाली 99 प्रतिशत टीवी भारत में ही असेंबल होते हैं, लेकिन टॉप 5 में एक भी इंडियन टीवी ब्रांड (Indian TV Brands) नहीं है।
अमेजन पर सभी Smart TV की करें जांच.
FAQ: स्मार्ट टीवी के बारे में पूछे जानें वाले प्रश्न
1. गूगल टीवी की कीमत कितनी है?
किसी Google TV कीमत 32 इंच की स्क्रीन साइज वाली Power Guard TV के लिए 10,999 रुपए से शुरू होता है।
2. गूगल टीवी की परिभाषा क्या है?
गूगल टीवी वास्तव में Android TV का ही अपग्रेड वर्जन है, जो कि Smart TV को एडवांस तरीके से नेविगेट करने में मदद करता है। इसका सेटटॉप बॉक्स लोगों की पसंद को ध्यान में रखकर कंटेंट ऑप्शन को सजेस्ट करता है।
3. एक गूगल टीवी और एंड्रॉयड टीवी में क्या फर्क है?
Android TV गूगल के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है, जिसमें लोगों को गूगल प्ले स्टोर से कई एप डाउनलोड करने की सुविधा मिलती है, जिसके बाद आप सर्विस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दूसरी ओर Google TV गूगल की एक सर्विस है, जिसका इस्तेमाल यूजर्स अपने टीवी को ज्यादा स्मार्ट बनाने के लिए कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां कीमतें अमेजन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं।