UP Exit Poll 2022 Results LIVE: यूपी में फिर से योगी सरकार, एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार भाजपा को मिल सकता पूर्ण बहुमत
UP Election Exit Poll 2022 LIVE Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे 10 मार्च को आएंगे, लेकिन इसके पहले अलग-अलग एजेंसी और मीडिया कंपनियों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे। इसमें बताया जाएगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बन रही है।
उत्तर प्रदेश में सोमवार को विधानसभा चुनाव 2022 के आखिरी चरण के लिए मतदान समाप्त हो गया है। अब चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे, लेकिन इससे पहले आज मतदान के बाद एग्जिट पोल्स के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। विभिन्न एजेंसियां ये सर्वे करती हैं, जिसके आधार पर निष्कर्ष निकाले जाते हैं। चुनावों में जनता ने किन मुद्दों पर वोट किया है और कौन पार्टी जनता की पहली पसंद बन रही है, इन नतीजों के आधार पर अनुमान लगाया जाता है। इसके साथ ही राज्य में किसकी सरकार बन रही और कौन विपक्ष में रहेगा, इसका भी कुछ हद तक पता लगता है। विभिन्न पोल के मुताबिक यूपी में भाजपा की सरकार फिर से बन सकती है। एग्जिट पोल से जुड़े नतीजे सबसे पहले देखने के लिए आप जागरण डाट काम के साथ जुड़े रहें।
Exit Poll 2022 UP Election LIVE Updates:
विभिन्न सर्वे एजेंसी के अनुमान
इंडिया न्यूज : भाजपा+ 222-260, सपा+ 135-165, कांग्रेस 1-3, बसपा 4-9
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया : भाजपा+ 288-326, सपा+ 71-101, कांग्रेस 1-3, बसपा 1-9
न्यूज 24-टुडेज चाणक्या : भाजपा+ 294 (+-19), सपा+ 105 (+-19), कांग्रेस 1 (+-1), बसपा 2 (+-2)
न्यूज एक्स-पोलस्ट्रैट : भाजपा+ 211-225, सपा+ 146-160, कांग्रेस 4-6, बसपा 14-24
टाइम्स नाउ-वीटो : भाजपा+ 225, सपा+ 151, कांग्रेस 9, बसपा 14
जी न्यूज-डिजाइन बाक्स्ड : भाजपा+ 223-248, सपा+ 138-157, कांग्रेस 4-9, बसपा 5-11
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- हम सरकार बना रहे
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सातवें और निर्णायक चरण में सपा गठबंधन की जीत को बहुमत से बहुत आगे ले जाने के लिए सभी मतदाताओं और विशेषकर युवाओं का बहुत-बहुत आभार। हम सरकार बना रहे हैं।
सातवें और निर्णायक चरण में सपा-गठबंधन की जीत को बहुमत से बहुत आगे ले जाने के लिए सभी मतदाताओं और विशेषकर युवाओं का बहुत-बहुत आभार!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 7, 2022
हम सरकार बना रहे हैं! pic.twitter.com/cAcLBHM8x5
न्यूज 24-चाणक्य के एग्जिट पोल में बीजेपी को 294 सीटें
न्यूज 24-चाणक्य के एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार भाजपा की सरकार फिर से यूपी में बन सकती है। पोल में भाजपा को 294, सपा को 105, बसपा को 2, कांग्रेस 1 और अन्य को 1 सीट मिलने की संभावना है।
राम गोपाल यादव ने एग्जिट पोल पर उठाया सवाल, कहा- जीत रहे 300+
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने कहा है कि एग्जिट पोल्स मोनिटर्ड हैं। समाजवादी गठबन्धन 300+ सीटें जीत रहा है। उम्मीदवार और कार्यकर्ता सावधानी पूर्वक मतगणना कराएं और 10 मार्च को विजय पताका फहराने के लिए तैयारी करें। इस ट्वीट में उन्होंने अखिलेश यादव को भी टैग किया है।
@yadavakhilesh @samajwadiparty एग्ज़िट पोल्स मोनिटर्ड हैं।समाजवादी गठबन्धन ३००+ सीटें जीत रहा है।उम्मीदवार और कार्यकर्ता सावधानी पूर्वक मतगणना कराएँ और १० मार्च को विजय पताका फहराने के लिए तैयारी करें।
— prof ram gopal yadav (@proframgopalya1) March 7, 2022
एबीपी सी वोटर के फेज वाइज एग्जिट पोल में बीजेपी सबसे आगे
एबीपी सी वोटर के फेज वाइज एग्जिट पोल के नतीजों में भी भाजपा को आगे दिखाया गया है। कुल 403 सीटों में भाजपा गठबंधन को 228 से 244, सपा गठबंधन 132 से 148, बसपा 13 से 21, कांग्रेस को 4 से 8 और अन्य को 2 से 6 सीटें मिल सकती हैं।
जी मीडिया और डिजाइन बाक्स के सर्वे में भी बीजेपी को पूर्ण बहुमत
जी मीडिया और डिजाइन बाक्स के सर्वे में भी बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनती दिखाई दे रही है। सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है कि बीजेपी+ को 223-248 सीटें मिल सकती हैं। एसपी+ के खाते में 138-157 सीटें आ सकती हैं। बसपा को 5-11 सीट पर जीत मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस को 4-9 सीट पर कामयाबी मिल सकती है। वहीं अन्य के खाते में 3-5 सीट आने का अनुमान है।
आजतक-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में भाजपा की प्रचंड जीत
आजतक-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में भाजपा की प्रचंड जीत का अनुमान लगाया गया है।सर्वे में कुल 403 सीटों में से भाजपा को 288 से 326 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि सपा को 71 से 101 सीटें दी गई हैं। इसी प्रकार बसपा को 3 से 9, कांग्रेस 1 से 3 और अन्य को 2 से 3 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
सातवें चरण की 54 सीटों में से भाजपा को 36 सीटें मिलती दिखाई दे रही है, जबकि सपा को 18 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इस चरण में बसपा और कांग्रेस का खाता नहीं खुलने की संभावना है।
सातवें चरण में भी बीजेपी आगे
आजतक-एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल में सातवें चरण की 54 सीटों में से भाजपा को 36 सीटें मिलती दिखाई दे रही है, जबकि सपा को 18 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इस चरण में बसपा और कांग्रेस का खाता नहीं खुलने की संभावना है।
छठे चरण की 57 सीटों में से भाजपा को 43 सीटें
आजतक-एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल में छठे चरण की 57 सीटों में से भाजपा को 43 सीटें मिलती दिखाई दे रही है, जबकि सपा को 10 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इस चरण में बसपा को 3 सीटें मिली हैं। कांग्रेस को एक सीट मिलने की संभावना है। 349 सीटों में से 271 भाजपा, सपा 68, बसपा 6, कांग्रेस 2 और अन्य को 2 सीटें मिलने का अनुमान है।
आजतक-एक्सिस माय इंडिया ने 292 सीटों में से 228 भाजपा को दिया
आजतक-एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल में पांचवें चरण की 61 सीटों में से भाजपा को 44 सीटें मिलती दिखाई दे रही है, जबकि सपा को 14 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इस चरण में बसपा का खाता खुलता नहीं दिखाया गया है। कांग्रेस को एक सीट और अन्य को दो सीटें मिलने की संभावना है। 292 सीटों में से 228 भाजपा, सपा 58, बसपा 3 और कांग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान है।
आजतक-एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल में बीजेपी सबसे आगे
आजतक-एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल में चौथे चरण की 59 सीटों में से भाजपा को 55 सीटें मिलती दिखाई दे रही है, जबकि सपा को सिर्फ 3 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं बसपा को सिर्फ एक सीट मिलने का अनुमान है। फिर से इस चरण में कांग्रेस का खाता खुलता नहीं दिखाया गया है। 231 सीटों में से 184 भाजपा, सपा 44, बसपा को 3 सीटें मिलने का अनुमान है।
आजतक-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में भाजपा को तीसरे चरण में भी बढ़त
आजतक-एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल में तीसरे चरण की 59 सीटों में से भाजपा को 48 सीटें मिलती दिखाई दे रही है, जबकि सपा को सिर्फ 11 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। अन्य दलों को इस चरण में खाता भी नहीं खुल रहा है। ऐसे में तीन चरणों के कुल आंकड़ों को देखें तो कुल 172 सीटों में भाजपा को 129 सीटें, सपा को 41, बसपा को 2 सीटें मिलने का अनुमान है।
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में बीजेपी को दूसरे चरण में 32 सीटें
आजतक-एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल के अनुसार दूसरे चरण में 55 में से 32 सीटें मिल रही हैं, जबकि सपा को 22 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं बसपा को एक सीट मिलती दिख रही है। पोल के अनुसार कांग्रेस का इस चरण में भी खाता नहीं खुलने की संभावना है।
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के पोल में भी बीजेपी आगे
आजतक-एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल के अनुसार पहले चरण में 58 में 49 सीटें मिलने का अनुमान है। पिछले चुनाव में भाजपा को इस चरण में 53 सीटें मिली थीं। समाजवादी पार्टी को आठ और बहुजन समाज पार्टी को एक सीट मिलने की संभावना जताई गई है। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलती दिखाई दे रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत और वीटो पोल में यूपी में बीजेपी सरकार
टाइम्स नाउ नवभारत और वीटो (Times Now Navabharat - VETO) के अनुसार उत्तर प्रदेश में सभी सात चरणों के चुनाव में भाजपा को बढ़त मिल रही है। हालांकि उसे 2017 के नतीजों की तुलना में नुकसान दिख रहा है। सभी 403 सीटों में भाजपा को 225 सीटें मिलने का अनुमान है। यानी उसे पिछले चुनाव की तुलना में 100 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। सपा गठबंधन 115 सीटों को मिलने का अनुमा है। बसपा को 14 और कांग्रेस को 9 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं अन्य को 4 सीटें मिल रही हैं।
चार चरणों में भाजपा को 132 सीटें मिलने का अनुमान
टाइम्स नाउ नवभारत और वीटो (Times Now Navabharat - VETO) के अनुसार उत्तर प्रदेश में चार चरणों के चुनाव में भाजपा को बढ़त मिल रही है। 231 में भाजपा को 132 सीटें मिलने का अनुमान है। सप गठबंधन को मिलती दिखाई दे रही है। बसपा को पांच और कांग्रेस को सात सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य को तीन सीटें मिल रही हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत ने पहले दो चरणों में बीजेपी को दी बढ़त
टाइम्स नाउ नवभारत और वीटो (Times Now Navabharat - VETO) के अनुसार उत्तर प्रदेश में पहले और दूसरे चरण के चुनाव में भाजपा को बढ़त मिल रही है। एग्जिट पोल में बताया गया है कि भाजपा को कुल 113 विधानसभा सीटों में 62 सीटें मिल रही हैं। वहीं सपा को 43 और बसपा को तीन व कांग्रेस चार सीटें मिल रही हैं। अन्य को एक सीट मिल रही है।
सीएम योगी बोले- प्रत्येक सम्मानित मतदाता का हार्दिक अभिनंदन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 का अंतिम चरण शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। लोकतंत्र के महोत्सव में अपने मतदान के कर्तव्य का निर्वहन करने वाले प्रत्येक सम्मानित मतदाता का हार्दिक अभिनंदन। आपका एक वोट प्रदेश में लोकतंत्र और सुशासन को मजबूत करेगा। भारत माता की जय!
उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव-2022 का अंतिम चरण शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 7, 2022
लोकतंत्र के महोत्सव में अपने मतदान के कर्तव्य का निर्वहन करने वाले प्रत्येक सम्मानित मतदाता का हार्दिक अभिनंदन!
आपका एक वोट प्रदेश में लोकतंत्र और सुशासन को मजबूत करेगा।
भारत माता की जय!
यूपी में सातवें चरण का मतदान समाप्त
उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए मतदान सोमवार को समाप्त हो गया। सातवें चरण में आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के नौ जिलों के 54 सीटों पर वोट डाले गए। छह बजे तक पोलिंग बूथ में पहुंचे मतदाताओं को वोट डालने दिया गया। इसके साथ ही अब सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में 61.24 प्रतिशत मतदान हुआ था।
Polling officials seal Electronic Voting Machines (EVM) and VVPATs after conclusion of the final phase of UP Assembly elections; visuals from a polling booth in Mau Assembly constituency
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 7, 2022
54.18% voters turnout recorded till 5 pm in the final phase of #UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/EpaUNbRBuW
उत्तर प्रदेश में पांच बजे तक 54.18 मतदान
यूपी विधानसभा 2022 के सातवें तथा अंतिम चरण में पूर्वांचल के नौ जिलों के 54 विधनासभा क्षेत्र में शाम को पांच बजे तक 54.18 प्रतिशत मतदान हुआ। पूर्वी यूपी के मतदाता काफी उत्साहित हैं। पांच बजे तक चंदौली जिले ने अपनी बढ़त बरकरार रखी था, जबकि वाराणसी ने भी 50 प्रतिशत का आंकड़ा पार कर लिया था। पांच बजे तक आजमगढ़ में 52.34, भदोही में 54.26, चंदौली में 59.59 प्रतिशत, गाजीपुर में 53.67, जौनपुर में 53.55, मऊ में 55.04, मीरजापुर में 54.93, सोनभद्र में 56.95 और वाराणसी में 52.79 प्रतिशत मतदान हो गया था।
54.18% voters turnout recorded till 5 pm in the seventh and final phase of #UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/8m4bXl3auD
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 7, 2022
वर्ष 2017 में भाजपा गठबंधन ने 325 सीटें जीतकर बनाई थी सरकार
उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटें हैं। वर्ष 2017 के चुनावी नतीजों के अनुसार भाजपा गठबंधन ने 325 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। सपा और कांग्रेस गठबंधन को 54 सीटें मिली थी, जबकि बसपा 19 सीटों पर ही सिमट गई थी। इस बार सपा और कांग्रेस दोनों अलग-अलग चुनावी मैदान में हैं।
केशव प्रसाद मौर्य बोले- फिर बनेगी प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 400 सीट जीत का दावा करने वाले अखिलेश यादव जी मतगणना के पहले ही 300 पर आ गए हैं। 10 मार्च को गठबंधन के साथ 100 भी नहीं जीत पाएंगे। प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार फिर बनेगी। मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजना, भाजपा का मजबूत संगठन, पिछड़ों/दलितों के समर्थन से फिर जीतेंगे।
400 सीट जीत का दावा करने वाले अखिलेश यादव जी मतगणना के पहले ही 300 पर आ गए,10 मार्च को गठबंधन के साथ 100 भी नहीं जीत पायेंगे,प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार फिर बनेगी,मोदी जी योगी जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजना,भाजपा का मज़बूत संगठन,पिछड़ों/दलितों के समर्थन से फिर जीतेंगे !
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) March 7, 2022
2017 यूपी चुनाव में एग्जिट पोल के नतीजे
पांच साल पहले यानी वर्ष 2017 में भी इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल सबसे नजदीक साबित हुआ था। एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को 251 से 279, सपा गठबंधन को 88 से 112, बीएसपी को 28 से 42, आरएलडी को 2 से 5 और अन्य को 4 से 11 सीटें दी थी। नतीजे आने के बाद भाजपा गठबंधन को 325 सीटें, सपा गठबंधन को 54, बसपा को 19 सीटें, आरएलडी को 1 सीट और अन्य को 3 सीटें मिली थी।
मायावती ने कहा- दस वर्ष से अच्छे दिन आने के इंतजार में जनता
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भाजपा और सपा पर दस वर्ष से प्रदेश की जनता को छलने का आरोप लगाया है। मायावती ने कहा कि प्रदेश की जनता बीते दस वर्ष से अच्छे दिन आने के इंतजार में थी। उत्तर प्रदेश की जनता पिछले दस वर्षों से अच्छे दिन के इंतजार में कभी समाजवादी पार्टी तो कभी भाजपा को चुनकर बेवजह भरोसा कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता को केवल बसपा पर ही भरोसा करने की जरूरत है।
अखिलेश यादव का दावा- 300 से अधिक सीट जीतेगा समाजवादी पार्टी गठबंधन
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को भरोसा है कि उनका गठबंधन 300 से ज्यादा सीटे जीतेगा और फिर प्रदेश का चौमुखी विकास होगा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गन्ने का भुगतान नहीं किया। जनता ने बुनियादी समस्याओं पर इस बार वोट किया है, हर कार्यक्रम में हमें जनता का समर्थन मिला है। भाजपा की सरकार ने हर वर्ग के लोग परेशान हैं। उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा से लड़ाई की है, प्रदेश की जनता तो समाजवादी पार्टी के ही साथ है।
सीएम योगी का दावा- भाजपा जीत रही 80 प्रतिशत सीटें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिला है। डबल इंजन की सरकार द्वारा हर दिशा में किए गए काम का ही परिणाम है कि भाजपा दस मार्च को 80 प्रतिशत सीटों के साथ प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कि इस चुनाव में जाति की दीवारें टूटी हैं और परिवारवाद की राजनीति करने वाले विफल हो गए।
यूपी में सात चरणों में हुए विधानसभा चुनाव
उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव हुए हैं। 10 फरवरी को पहले चरण में पश्चिम उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों पर, दूसरा चरण 14 फरवरी को 9 जिलों की 55 सीटों पर, 20 फरवरी को तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान होगा। चौथे चरण में मतदान 23 फरवरी को लखनऊ सहित 9 जिलों की 60 सीटों पर होगा। पांचवें चरण में 27 फरवरी को 11 जिलों की 60 सीटों पर, छठे चरण में 3 मार्च को 10 जिलों की 57 सीटों पर और सातवें और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को 9 जिलों की 54 सीटों पर हुआ। अब 10 मार्च को मतों की गिनती होगी।