Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आगरा के लेडी लायल हॉस्पिटल में सात महीने में हर घंटे में पैदा हुए लगभग दो बच्चे

लाॅॅकडाउन में एक अप्रैल से अब तक आठ हजार बच्चे हुए पैदा। सामान्य डिलीवरी 5524 और सिजेरियन की संख्या रही 2480। सफाई का रखा गया ध्यान कर्मचारियों की संख्या में किया गया इजाफा। इस दौरान सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है।

By Prateek GuptaEdited By: Updated: Thu, 17 Dec 2020 03:43 PM (IST)
Hero Image
आगरा में लेडी लायल अस्‍पताल में प्रसव कराने के बाद नवजात के साथ डॉक्‍टर।

अागरा, जागरण संवाददाता। सात महीने, आठ हजार डिलीवरी, हर दिन 38, हर घंटे में लगभग दो। यह रिकार्ड बना है जिला महिला अस्पताल यानी लेडी लायल अस्पताल में। अस्पताल में एक अप्रैल से लेकर अब तक आठ हजार डिलीवरी हुई हैं। इसमें भी सामान्य प्रसव का प्रतिशत ज्यादा है।

कोरोना के कारण लगे लाॅॅकडाउन में स्वास्थ्य सेवाएं भी चरमरा गई थीं। निजी अस्पतालों में इलाज मिलना मुश्किल हो रहा था, सबसे ज्यादा समस्या गर्भवती स्त्रियों के सामने आईं। लाॅॅकडाउन से लेकर अब तक जिला महिला अस्पताल ने मोर्चा संभाला। एक अप्रैल से लेकर नवंबर तक अस्पताल में आठ हजार डिलीवरी की गई हैं। अस्पताल की प्रमुख अधीक्षिका डा. कंचन अग्रवाल ने बताया कि हमारी टीम लगातार काम कर रही है। इस दौरान सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। आठ हजार डिलीवरी में से 5524 महिलाओं की सामान्य और 2480 महिलाओं की सिजेरियन डिलीवरी की गई।

सफाई का रखा जा रहा है ध्यान

कोरोना काल में सफाई का पूरा ध्यान रखा गया। सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाते हुए शिफ्ट भी ज्यादा कर दी गईं। सैनिटाइजेशन भी लगातार किया गया। बिना कोरोना टेस्ट के किसी को भर्ती नहीं किया गया। हालांकि एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित होने से कुछ दिनों के लिए सेवाएं बाधित रहीं, पर अस्पताल प्रशासन ने इमारतों की बदली कर स्थिति को संभाला। पुरानी इमारत में फिर से ओपीडी शुरू की गई। शहर के साथ ही देहात की महिलाओं की संख्या यहां ज्यादा रही।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें