Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Agra Crime News: आरबीएस कालेज में महिला शिक्षकों से अभद्रता का मामला, ABVP कार्यकर्ताओं के खिलाफ अभियोग दर्ज

Agra Crime News आगरा के आरबीएस कालेज परिसर में जबरदस्ती प्रवेश करना चाहते थे अभाविप के कार्यकर्ता। कॉलेज प्रशासन के मना करने पर दिया था धरना। प्राचार्य की ओर से हरीपर्वत थाने में दी थी तहरीर एनएसयूआइ ने भी किया अभाविप का विरोध।

By Ali AbbasEdited By: Prateek GuptaUpdated: Wed, 16 Nov 2022 11:13 AM (IST)
Hero Image
Agra Crime News: आरबीएस कॉलेज प्रकरण में अभाविप कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। राजा बलवंत सिंह कालेज (RBS College) में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं द्वारा महिला शिक्षकों से अभद्रता के मामले में अभियोग दर्ज किया गया है। मामले में प्राचार्य विजय श्रीवास्तव की ओर से तहरीर दी गई थी। आरोप है कि कार्यकर्ता जबरदस्ती कालेज परिसर में घुसना चाहते थे। प्रोक्टोरियल बोर्ड द्वारा मना करने पर धरना दिया। महिला शिक्षकों के साथ भी धक्का मुक्की की थी।

ये भी पढ़ेंः पहाड़ाें पर लगातार बर्फबारी, आगरा के मौसम को लेकर अब है ये अनुमान

ये था मामला

घटना मंगलवार दोपहर की है। अभाविप कार्यकर्ता कालेज परिसर में पहुंचे थे। प्रोक्टोरियल बोर्ड कालेज परिसर में बाहरी तत्वों की निगरानी कर रहे थे। बिना यूनीफार्म के छात्रों को चिन्हित किया गया था। उन्हें कालेज परिसर में आने से मना किया था। जिस पर वे जबरदस्ती करने लगे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे कालेज परिसर में जयंती मनाना चाहते हैं और केक काटेंगे।

जबरदस्ती खाेला गेट

प्रोक्टोरियल बोर्ड के मना करने पर कार्यकर्ताओं ने जबरदस्ती गेट खोल दिया था। वहां धरने पर बैठ गए थे। नारेबाजी करने लगे थे। प्रोक्टोरियल बोर्ड के साथ धक्का-मुक्की की थी। आरोप है कि महिला शिक्षकों के साथ अभद्रता की। अभाविप कार्यकर्ताओं का विरोध करने के लिए एनएसयूआइ कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए थे। लगभग पांच घंटे तक कालेज परिसर में घटनाक्रम चलता रहा था।

बाहरी तत्व आकर करते हैं मारपीट

चीफ प्रोक्टर प्रो. संजीव पाल सिंह का कहना है कि पिछले कई दिनों से कालेज परिसर में अराजकता का माहौल है। बाहरी तत्व छात्रों के साथ मारपीट कर रहे थे।इसी वजह से प्राचार्य के निर्देशानुसार प्रोक्टोरियल बोर्ड सक्रिय था। बाहरी तत्वों की जांच कर रहा था। इस समय कालेज में प्रवेश भी चल रहे हैं, बाहरी तत्व प्रवेश के नाम पर छात्रों से वसूली करते हैं।प्राचार्य से मुलाकात का समय दोपहर दो बजे के बाद का है।बाहरी तत्वों को कालेज परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

प्रिंसिपल ने दी थी तहरीर

कालेज प्राचार्य विजय श्रीवास्तव की ओर से हरीपर्वत थाने में अभाविप के प्रियंका तिवारी, मोहित यादव, कर्मवीर बघेल, कुनाल दिवाकर और राजा सिकरवार के अलावा एक दर्जन से अधिक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया है। अभद्रता और हंगामा करने वाले अज्ञात कार्यकर्ताओं की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें