Move to Jagran APP

Agra Fort: खतरे में आगरा किला का शाही हमाम, एएसआई की अनदेखी से कभी भी हो सकता है हादसा

Agra Fort Update News आगरा किले में स्थित शाही हमाम खतरे में है। छज्जे टूट गए हैं और तोड़ों के बीच गैप आ गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) का संरक्षण पर ध्यान नहीं है। पर्यटकों के लिए खतरा बना हुआ है। आगरा किला में रोजाना हजारों सैलानी आते हैं। आगरा किला के काफी बड़े हिस्से में अभी भी पर्यटकों के लिए जाने के लिए इजाजत नहीं है।

By Nirlosh Kumar Edited By: Abhishek Saxena Updated: Mon, 02 Sep 2024 12:41 PM (IST)
Hero Image
आगरा किला स्थित शाही हमाम के छज्जों के पिलर के ऊपर लगे तोड़ों के पत्थर में गैप आ गया। जागरण

जागरण संवाददाता, आगरा: Agra Fort: आगरा किला स्थित मुगलों के शाही हमाम पर संकट मंडरा रहा है। हमाम के छज्जे टूट गए हैं। तोड़ों के बीच गैप आ गया है। इससे यह गिर भी सकता है। यहां से प्रतिदिन पर्यटक गुजरते हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) का शाही हमाम के संरक्षण की ओर ध्यान नहीं है।

आगरा किला में दीवान-ए-खास के सामने शाही हमाम बना हुआ है। इसका उपयोग शाही परिवार द्वारा किया जाता था। हमाम से नगीना मस्जिद की ओर जाने वाले भाग की स्थिति सही नहीं है। हमाम के बाहर की तरफ स्थित भाग के तोड़े और छज्जे के पत्थर खराब हो चुके हैं। छज्जों के तीन पत्थर टूट गए हैं। तोड़ों के जोड़ के बीच बड़ा गैप आ गया है, जिससे इसे कभी भी क्षति पहुंच सकती है। यह गिर भी सकता है, जिससे पर्यटकों को खतरा हो सकता है। एएसआइ का इस ओर ध्यान नहीं है।

अधीक्षण पुरातत्वविद् डा. राजकुमार पटेल ने बताया कि शाही हमाम के संरक्षण की योजना बनाई जा रही है। इसके बाहरी भाग के संरक्षण में टूटे पत्थरों को बदलने के साथ ही तोड़ों को रिसेट किया जाएगा।

पर्यटकों के लिए है बंद

आगरा किला का अधिकांश भाग सैना के नियंत्रण में है। एएसआई ने अपने अधिकार क्षेत्र में स्थित कई स्मारकों को पर्यटकों के लिए बंद कर रखा है। मुसम्मन बुर्ज, दीवान-ए-खास, शीश महल, मोती मस्जिद, मीना बाजार के साथ शाही हमाम भी शामिल है। हमाम में संरक्षण कार्य करते समय अंदर की तरफ प्लास्टर, टीप और एजिंग (चूने के पुराने मोटे प्लास्टर को गिरने से रोकने को किनारों पर काम) का काम भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः UP Weather News: पश्चिम के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश के आसार, IMD का ताजा अपडेट

ये भी पढ़ेंः Yogi In Moradabad: कई मायनों में खास है सीएम का दौरा, जनता को करोड़ों की सौगात, कुंदरकी सीट के लिए जीत का मंत्र!

आगरा किला में संरक्षण के दौरान कुछ न कुछ निकलता रहता है। पिछले दिनों संरक्षण के कार्य के दौरान हुई खाेदाई में नाला का बड़ा हिस्सा निकला था। यहां से पानी की निकासी का प्रबंध था। मीना बाजार का काफी हिस्सा अभी संरक्षित किया गया है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।