Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गेस्ट हाउस में बहाने बनाकर आईं थीं युवतियां, कमरे खुलवाने पर चौंक गए थे पुलिसकर्मी, आगरा में पकड़े गए हैं देह व्यापार के मामले

आगरा में सिकंदरा थाने के करीब गेस्ट हाउस में युवक और युवतियां पकड़े गए। घंटों के हिसाब से यहां कमरे दिए जाते थे। पुलिस की कार्रवाई कई बार इन क्षेत्रों में होती है लेकिन वाजजूद इसके होटल-गेस्ट हाउस में ऐसे प्रकरण मिल रहे हैं।

By Abhishek SaxenaEdited By: Updated: Sat, 05 Mar 2022 01:59 PM (IST)
Hero Image
सिकंदरा गेस्ट हाउस के कमरों में मिले थे युवक-युवतियां

जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा में सिकंदरा थाना से महज कुछ दूरी पर युवक और युवतियों को घंटे के हिसाब से कमरे दिए जा रहे थे। पहचान पत्र के नाम पर नियमों की अनदेखी हो रही थी। पुलिस ने छापा मारा तब वहां से 14 युवक-युवतियां कमरों से मिले। पुलिस ने सभी काे हिदायत देकर छोड़ दिया। लेकिन आगरा के होटलों में देह व्यापार की जैसी गतिविधियां भी पकड़ी गई हैं।

12 कमरे थे बुक, चार की ही एंट्री

इंस्पेक्टर सिकंदरा बलवान सिंह ने बताया कि सिकंदरा गेस्ट हाउस में शुक्रवार शाम को छापा मारा गया। इस दौरान संचालक कुनाल ठाकुर व एक कर्मचारी मौके से भाग गया। गेस्ट हाउस में 12 कमरे बुक थे। मगर, रजिस्टर में केवल चार की ही एंट्री की गई थी। पांच सौ रुपये प्रति घंटे के हिसाब से कमरे बुक किए जा रहे थे। एंट्री में जो आधार कार्ड पहचान पत्र के रूप में लिए गए थे, वे उन कमरों में नहीं रुके थे। गेस्ट हाउस संचालक ने दूसरों के आधार कार्ड पर कमरे बुक कर लिए थे। पुलिस टीम ने कमरों के दरवाजे खुलवाए। तो युवक और युवतियां मिलीं। पुलिस उन्हें थाने ले आई। इसके बाद पूछताछ की गई। युवक-युवतियां बालिग थे। सभी सहमति से वहां आए थे। युवक और युवतियाें के स्वजन को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। कोई कोचिंग के लिए आया था तो काेई बाजार जाने की कहकर घर से निकला था। पुलिस ने उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया।

छह माह पहले गेस्ट हाउस में हुई थी महिला की हत्या

सिकंदरा गेस्ट हाउस में 21 सितंबर 2020 को बाईंपुर निवासी प्रीति बघेल की हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस ने नगला बूढ़ी निवासी लाखन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उस समय भी गेस्ट हाउस सुर्खियों में रहा था।

गेस्ट हाउस किया गया सील

गेस्ट हाउस में सराय एक्ट के नियमों का पालन नहीं हो रहा था। गेस्ट हाउस का लाइसेंस निरस्त कराने को पुलिस इसकी रिपोर्ट प्रशासन को भेज रही है। फिलहाल गेस्ट हाउस को सील कर दिया गया है। पुलिस ने मौके से एक सफाई कर्मचारी को हिरासत में लिया। उसने यह जानकारी दी कि गेस्ट हाउस में क्या होता है।

पकड़े जा चुके हैं ये रैकेट

सिकंदरा-बोदला रोड स्थित होटल किशन कान्हा में रैकेट पकड़ा जा चुका है। पुलिस के अनुसार इसका सरगना ताजगंज के धांधूपुरा निवासी आशीष अग्रवाल उर्फ आशू था। बुंदू कटरा निवासी मनोज गुप्ता उसका बराबर का साथी है। नगला पदी के निराला नगर निवासी शंभू सक्सेना और बल्केश्वर निवासी शेखर शर्मा भी रैकेट में सहयोगी थे। यहां से कई युवतियां पकड़ी गई थीं।

हाईटेक अड्डा पकड़ा

कुछ साल पहले बल्केश्वर चौकी क्षेत्र की पॉश कॉलोनी की दो मंजिला कोठी में जिस्मफरोशी का हाईटेक अड्डा पुलिस ने पकड़ा था। यहां फेसबुक के जरिए ग्राहकों से संपर्क होता था और चैटिंग के जरिए काल ग‌र्ल्स दिखाई जाती थीं। अड्डे की संचालिका इंटरनेट चलाना नहीं जानती थी। इसके लिए उसने एक युवती को तीन हजार रुपए महीने पर रखा था। वह पूरे दिन फेसबुक चलाती थी और युवतियों की तस्वीरें भी दिखाती थी। इसके बाद डिमांड के हिसाब से रेट तय कर युवतियों को बुलाया जाता था। इसके अलावा कोठी की बाहरी निगरानी के लिए तीन सौ रुपए रोज पर युवक रखा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

ताजगंज में पकड़े गए आरोपी

ताजगंज में विदेशी युवतियों का एक रैकेट पकड़ा गया था। कई देशों से यहां युवतियां लाकर जिस्मफरोशी के धंधे में उन्हें धकेला गया था। पुलिस ने आरोपी भीमा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं एक सपा नेता के फार्म हाउस पर भी पुलिस ने छापामार कर वहां से कई युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। पुलिस ने इस मामले में कई लोग जेल भेजे थे। शहर के पाश एरिया ताजमहल के नजदीक एक होटल से भी युवतियां पकड़ी गईं थीं। वहां स्पा सेंटर के नाम पर जिस्मफरोशी हाेती थी। 

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर