Move to Jagran APP

आज श्रीकृष्ण जन्मभूमि और जामा मस्जिद केस की होगी सुनवाई, कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर के निर्देश पर दायर हुआ था वाद

Krishna Janmabhoomi Case आज लघुवाद न्यायाधीश की अदालत में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और जामा मस्जिद मामले की सुनवाई होगी। कथा वाचक ठाकुर देवकी नंदन ठाकुर के निर्देश पर उनके समर्थकों द्वारा श्रीकृष्ण के विग्रहों के जामा मस्जिद की सीढ़ियों में दबे होने का दावा करते हुए न्यायालय में वाद दायर किया गया था। श्रीकृष्ण जन्मभूमि सेवा ट्रस्ट की ओर से अदालत में वाद दायर किया गया था।

By Jagran NewsEdited By: Mohammad SameerUpdated: Mon, 11 Dec 2023 06:30 AM (IST)
Hero Image
श्रीकृष्ण जन्मभूमि और जामा मस्जिद केस की होगी सुनवाई (प्रतीकात्मक फोटो)

जागरण संवाददाता, आगरा। श्रीकृष्ण के विग्रहों के जामा मस्जिद की सीढ़ियों में दबे होने का दावे को लेकर कोर्ट में दायर वाद में आज सुनवाई होगी। कथा वाचक ठाकुर देवकी नंदन ठाकुर के निर्देश पर उनके समर्थकों ने वाद दायर किया था।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि सेवा ट्रस्ट की ओर से अदालत में वाद दायर किया गया है। इसमें इंतजामिया कमेटी शाही जामा मस्जिद, सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड व अन्य को प्रतिवादी बनाया गया है। जामा मस्जिद की सीढ़ियों में श्रीकृष्ण के विग्रह दबे होने और उनकी निकासी को दावा किया गया है। 

मामले प्रतिवादियों की तरफ से प्रार्थना पत्र देकर एतराज जताया गया था कि, इस न्यायालय को उक्त मुकदमा सुनने का अधिकार नहीं है। वहीं, वादी पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद कुमार शुक्ला की ओर से जामा मस्जिद के भौतिक निरीक्षण के लिए अमीन नियुक्त करने के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। दोनो ही प्रार्थना पत्रों पर आज 11 दिसंबर को लघुवाद न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई होगी।

यह भी पढ़ेंः Free Bus: योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब यूपी में महिलाएं रोडवेज बस में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें