Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Agra Local Body Election: शहर की संसद का गेट पास भाजपा का टिकट, पढ़ें इस वजह से मेयर की सीट पर खिलता है कमल

Agra Local Body Election 33 साल से लगातार भाजपा को थमाई पतवार। महापौर के चुनाव में भाजपा को अब तक नहीं दे पाया कोई दल मात। अभी तक दूसरी बार मेयर पद पर नहीं मिला किसी को मौका। पिछले चुनाव में नवीन जैन तक को मिले थे बंपर वोट।

By Yashpal SinghEdited By: Tanu GuptaUpdated: Wed, 02 Nov 2022 06:01 PM (IST)
Hero Image
आगरा मेयर की सीट पर रहा है भाजपा का ही कब्जा।

आगरा, जागरण संवाददाता। महापौर पद के लिए भाजपा में टिकट के लिए मारामारी ऐसे ही नहीं रहती। जब से आगरा नगर निगम का गठन हुआ है, तब से इस पद पर लगातार भाजपा का ही कब्जा है। केंद्र और राज्य में भले ही किसी दल की सरकार रही हो, लेकिन पिछले 33 साल से भाजपा ही शहर की सरकार चलाती रही है। शहर के मतदाताओं ने हर बार भाजपा प्रत्याशी को ही पतवार थमाई।

यह भी पढ़ेंः Wedding Season में रहेगा रजवाड़ा और वेस्टर्न थीम का दबदबा, रशियन गर्ल्स के ढोल पर नाचेंगे बराती

शुरू हुआ प्रत्याशी के नाम पर मंथन

निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। प्रशासनिक स्तर पर मतदाता सूची और वार्डों के आरक्षण निर्धारण का काम चल रहा है। इधर, राजनीतिक दलों ने भी कमर कसनी शुरू कर दी है। चुनाव के लिए संगठन को तैयार करने के साथ ही संभावित प्रत्याशियों के नामों पर मंथन शुरू हो गया है। भले ही अभी आरक्षण तय न हुआ हो लेकिन प्रत्याशी के लिए हर वर्ग के कुछ नामों पर चर्चा जरूर हो रही है। सबसे अधिक सरगर्मी भाजपा में है। पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ ही कुछ नये नाम भी चर्चा में हैं। इनमें कई गैर भाजपाई भी हैं। अधिकांश दावेदारों का मानना है कि महापौर पद के लिए भाजपा का टिकट ही शहर की संसद का गेट पास है। उनके इस मानने के पीछे वर्ष 1989 से अब तक लगातार भाजपा की जीत है।प्रदेश और केंद्र नेतृत्व में कई बार बदलाव हुआ, लेकिन शहर का मतदाता मेयर के लिए भाजपा के साथ ही रहा। इसीलिए तब से अब तक मेयर पद पर भाजपा का ही कब्जा है। इस बार भी भाजपा निकाय चुनाव में मजबूत रणनीति के साथ मैदान में हैं। पार्टी के निकाय चुनाव प्रभारी लगातार बैठक लेकर बूथ स्तर तक की रणनीति बना रही है। साथ ही कमजोर बूथों में मजबूत होने के लिए पूरी ताकत झोंक दी गई है। बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़ेंः Dev Uthan Ekadashi 2022: चार को जागेंगे देव, 6 पाइंट में पढ़ें देवउठनी एकादशी पूजन विधि और व्रत कथा

ये रहे अब तक के मेयर

1989-1994 रमेशकांत लवानिया

1995-2000 बेबीरानी मौर्य

2000-2005 किशोरी लाल माहौर

2006-2011 अंजुला सिंह माहौर

2012-1017 इंद्रजीत आर्य

2017 से अब तक नवीन जैन

नवीन जैन को मिले बंपर वोट

प्रदेश में 16 नगर निगम हैं। वर्ष 2017 के चुनाव में महापौर प्रत्याशी नवीन जैन को बंपर वोट मिले। वोट हासिल करने में वे 16 नगर निगमों में पांचवें नबंर पर रहे। 49.86 प्रतिशत वोट के साथ गाजियाबाद प्रत्याशी नंबर एक पर रहे थे। भाजपा को दूसरी बड़ी जीत गोरखपुर, तीसरी अयोध्या, चौथी मेरठ और पांचवीं आगरा में मिली। यहां नवीन जैन को 43.61 प्रतिशत वोट मिले थे।