Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Agra Lok Sabha चुनाव में बसपा प्रत्याशी पूजा और राम निवास सहित 16 प्रत्याशियों की जमानत जब्त, एसपी सिंह बघेल ने रचा इतिहास

Agra Lok Sabha Seat Result 2024 आगरा में केंद्रीय राज्य मंत्री और मौजूदा सांसद एसपी सिंह बघेल अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट पर बतौर भाजपा सांसद चुने गए। बसपा ने कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य रहीं सत्या बहन की पुत्री पूजा अमरोही को टिकट दिया था। सपा ने जूता कारोबारी सुरेश चंद कर्दम को टिकट दिया था। आगरा में कुछ प्रत्याशी जमानत नहीं बचा सके।

By amit dixit Edited By: Abhishek Saxena Updated: Tue, 04 Jun 2024 08:14 PM (IST)
Hero Image
Agra Lok Sabha Seat: बसपा प्रत्याशी पूजा और राम निवास सहित 16 प्रत्याशियों की जमानत जब्त

जागरण संवाददाता, आगरा। 18वीं लोकसभा चुनाव में कम मतदान ने हर किसी को चिंतित कर दिया था। दोनों लोकसभा सीट में 20 प्रत्याशी मैदान में थे। दोनों सीट के बसपा प्रत्याशी सहित 16 की जमानत जब्त हो गई। आगरा में भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल और हारे प्रत्याशी सपा के सुरेश चंद कर्दम, फतेहपुर सीकरी में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर और हारे प्रत्याशी कांग्रेस के रामनाथ सिकरवार शामिल हैं।

आगरा लोकसभा सीट में 11 प्रत्याशी और सीकरी में नौ प्रत्याशी थे। सात मई को 21.49 लाख मतदाताओं ने मतदान किया। आगरा में 11.20 लाख मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार कुल मतदाता का एक गुणा छह भाग जमानत बचाने के लिए चाहिए। इस तरह से आगरा लोकसभा सीट में 1.86 लाख जमानत बचाने के लिए वोट की जरूरत थी। भाजपा प्रत्याशी बघेल और हारे प्रत्याशी सपा के सुरेश चंद कर्दम मानक से आगे रहे।

बसपा प्रत्याशी पूजा अमरोही सहित नौ की जमानत जब्त हो गई। इसी तरह से फतेहपुर सीकरी में 1.71 लाख वोट जमानत बचाने के लिए चाहिए थे। भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर और हारे प्रत्याशी कांग्रेस के रामनाथ सिकरवार मानक से ऊपर रहे। बसपा प्रत्याशी राम निवास शर्मा सहित सात प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

ये भी पढ़ेंः Badaun Lok Sabha Result 2024; बीजेपी से बदायूं लोकसभा सीट छीनकर शिवपाल के बेटे आदित्य यादव ने रचा इतिहास

इन प्रत्याशियों की जमानत हुई जब्त 

आगरा लोकसभा सीट : पूजा अमरोही बसपा, सर्वेश कुमार भारतीय मजदूर जनता पार्टी, आराम सिंह पीपुल्स आफ इंडिया डेमोक्रेटिक, डा. चंद्रपाल सिंह आदर्श समाज पार्टी, जितेंद्र गौतम लोकप्रिय राष्ट्रवादी पार्टी, कुलदीप सिंह भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी, आंबेडकरी हसनूराम निर्दलीय, महेंद्र सिंह निर्दलीय, पूजा निर्दलीय।

ये भी पढ़ेंः Aonla Lok Sabha Seat Result 2024: 20 साल बाद आंवला में दौड़ी साइकिल-जीते नीरज, टूटा धर्मेंद्र का हैट्रिक का सपना

फतेहपुर सीकरी लोकसभा : राम निवास शर्मा बसपा, रामेश्वर सिंह निर्दलीय, कल्लन निर्दलीय, वेद प्रकाश राष्ट्रीय जनसंचार दल, होतम सिंह राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी, गिर्राज सिंह धाकरे निर्दलीय, संगीता तोमर निर्दलीय।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर