Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Agra News: मंदिर से लौटकर व्यापारी ने सिर में गोली मार कर की आत्महत्या, परिजनों को भी नहीं पता असल वजह

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में गुरुवार को एक व्यापारी ने सिर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना से व्यापारी सुबह मंदिर से घर लौटा था और मां से चाय बनाने के लिए कहा था। वहीं घटना के बाद परिजनों का हाल बेहाल है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Thu, 04 Jul 2024 06:21 PM (IST)
Hero Image
आत्महत्या करने वाले व्यापारी अतुल शिवहरे। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी में रहने वाले व्यापारी अतुल शिवहरे ने गुरुवार सुबह सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह 40 वर्ष के थे। सुबह करीब छह बजे रोज की तरह मंदिर से घर लौटे थे। 

मां से कहा कि वह चाय बना दें। अतुल की पत्नी स्नान करने चली गई। इसी बीच कमरे से गोली चलने की आवाज सुनकर राम प्रकाश वहां पहुंचे तो उन्होंने अतुल को बेड पर खून से लथपथ पड़ा पाया। अतुल ने पैक आटा बेचने वाली फर्म की डीलरशिप ले रखी थी। जानकारी होने पर पुलिस पहुंची। परिजन आत्महत्या हत्या का कारण नहीं बता सके हैं।

यह है पूरा मामला

घटना सुबह करीब पौने सात बजे की है। ट्रांस यमुना कॉलोनी के रहने वाले अतुल शिवहरे रोज की तरह मंदिर दर्शन करने गए थे। घर लौटे तो पिता राम प्रकाश और मां सिया कुमारी बरामदे में चाय पीते मिले। अतुल मां के पास आए और अपने लिए भी चाय बनाने को कहा। 

पत्नी सुरुचि स्नान करने गई थी। कमरे से कुछ देर बाद ही गोली चलने की आवाज सुनकर पिता अंदर की ओर भागे। अतुल के कमरे में पहुंचे तो बेड पर खून से लथपथ उनका शव पड़ा हुआ था। जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंच गई। 

परिजनों ने बताया कि वह परिवार में किसी तरह की कोई आर्थिक परेशानी नहीं थी। गुरुवार सुबह भी उनके हाव-भाव से ऐसा नहीं लग रहा था कि वह किसी तनाव में हैं। इतना बड़ा आत्मघाती कदम उठाने जा रहे हैं। एसीपी छत्ता हेमंत के अनुसार आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: हाथरस भगदड़ मामले में अब तक 6 लोग ग‍िरफ्तार, आयोजक पर एक लाख का इनाम घोषि‍त; जारी होगा गैर जमानती वारंट

यह भी पढ़ें: Hathras Stampede: साजिश नहीं हादसा है… हादसे होते रहते हैं, हाथरस की घटना पर रामगोपाल यादव ने दिया बड़ा बयान

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें