Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Agra News: विद्युत विभाग का लाइनमैन पांच हजार रुपये रिश्चत लेते रंगे हाथ पकड़ा, अब तक 30 पहुंच चुके हैं जेल

Agra News मारूति एस्टेट बोदला मार्ग से भ्रष्टाचार निरोधक संगठन ने किया गिरफ्तार। रिश्वत मांगने वाले लाइनमैन की पीड़ित ने भ्रष्टाचार निरोधक संगठन से की थी शिकायत। जनवरी से अक्टूबर तक 30 रिश्वतखाेरों को संगठन ने पकड़ा। सभी को भेजा गया जेल।

By Ali AbbasEdited By: Tanu GuptaUpdated: Tue, 18 Oct 2022 05:44 PM (IST)
Hero Image
रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया लाइन मैन।

आगरा, जागरण संवाददाता। विद्युत विभाग के लाइनमैन विवेक कुमार को पांच हजार रुपये रिश्चत लेते भ्रष्टाचार निरोधक संगठन (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपित के खिलाफ पीड़ित ने रिश्वत मांगने की शिकायत पिछले सप्ताह की थी। जिसके बाद विभाग ने मंगलवार को आरोपित को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। उसे मारूति एस्टेट बोदला मार्ग पर बुलाया था। शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेते ही आरोपित विवेक कुमार को घेराबंदी कर टीम ने पकड़ लिया। उससे रिश्वत में ली गई रकम बरामद कर ली। आरोपित काे जगदीशपुरा थाने पर लाकर टीम द्वारा मुकदमा दर्ज कराने की कार्यवाही की जा रही है। उसे बुधवार को एंटी करप्शन कोर्ट मेरठ में प्रस्तुत किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः Diwali 2022: घर में आ जायेगी खुशहाली अगर हर दिशा रोशन होगी वास्तु वाली, इस दिवाली सजाएं घर इन 6 टिप्स के साथ

रंगे हाथ रिश्वत लेते 30 आरोपित पकड़े गए

भ्रष्टाचार निरोधक संगठन इस वर्ष जनवरी से 18 अक्टूबर के दौरान रिश्वत लेते 30 लोगों का रंगे हाथों पकड़ चुका है। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा सलाखों के पीछे पहुंचा चुका है।

यह भी पढ़ेंः Agra News: सुबह होते ही वो निकल पड़ती है जिगर के टुकड़े की तलाश में, पढ़ें एक मां की दास्तां

एक महीने पहले पकड़ा था फतेहाबाद तहसील का लेखपाल

भ्रष्टाचारी लेखपाल ने अन्नदाता किसान के मुंह का निवाला छीन लिया था। शमसाबाद के नया बांस निवासी 65 वर्षीय किसान उदय सिंह कुशवाह के पास करीब डेढ़ बीघा जमीन है। उदय सिंह के परिवार में पत्नी भूदेवी के अलावा चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है।चारों पुत्र मजदूरी करते हैं।अपने खेत गेंहू की फसल के साथ ही दूसरों के खेतों में फसल काट बदले में वर्ष भर का अनाज एकत्रित कर लेते हैं। इस वर्ष भी परिवार के लिए करीब सात कुंतल गेंहू जमा किया था। उनेक घर पर दो महीने पहले लेखपाल बृजमोहन कुशवाह आया। मकान को सड़क पर बता उसे तोड़ने और जेल भेजने की धमकी देने लगा। लेखपाल ने मकान नहीं तोड़ने के लिए एक लाख रुपये मांगे। परिवार के लिए यह बहुत बड़ी रकम थी। काफी दौड़ भाग और सिफारिश के बाद किसान 25 हजार रुपये लेकर मामला खत्म करने को राजी हो गया था। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें