Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Agra News: काम की है खबर, आगरा में यमुना पर बनेगा एक और पुल, दयालबाग से पहुंचेंगे सीधे खंदाैली

Agra News खंदाैली और पोईया गांव से हो सकेगा सीधा आना जाना। दयालबाग में आनंदी भैंराे के पास बनाया गया है पीपाें का पुल। यमुना का जलस्तर बढ़ने पर पीपाें को हटा दिया जाता है। इस वजह से क्षेत्रीय लेागों की निरंतर मांग पर ओवरब्रिज बनाने की तैयारी।

By asif ansariEdited By: Prateek GuptaUpdated: Mon, 31 Oct 2022 11:11 AM (IST)
Hero Image
Agra News: आगरा में दयालबाग क्षेत्र में यमुना नदी पर पुल बनाए जाने की योजना है।

आगरा, आसिफ इकबाल। आगरा में दयालबाग के पास आनंदी भैरो से डेरा बंजारा बिजौली मार्ग को जोड़ने वाले यमुना नदी पर ओवरब्रिज बनने से क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में काफी फायदा मिलेगा। आसपास के क्षेत्रों के 3.5 लाख लोग सीधे तौर पर लाभांवित होंगे। क्षेत्रीय लोग की निरंतर मांग व जनप्रतिनिधियों की पैरवी के बाद राज्य सेतु निगम लिमिटेड भी सक्रिय हो गया है। सेतु निगम द्वारा 524 मीटर लंबा पुल बनाया जाना है। हालांकि इसके लिए शासन से स्वीकृति नहीं मिल पाई है। जबकि सेतु निगम के इंजीनियर अपने स्तर से पूरी तैयारी कर चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः उदीयमान सूर्य की आराधना, ताजमहल के पास दिया अर्घ्य, आगरा में छठ पूजा की देखें तस्वीरें

पांटून पुल की जगह बनेगा पक्का पुल

महानगर के दयालबाग के पास से यमुना नदी प्रवाहित हो रही है। नदी के उस पर लगभग 20 गांव स्थित है। यमुना के तटवर्ती गांव के लोगों को मुख्यालय आने के लिए खंदौली का चक्कर काटना पड़ता है। वहीं कुछ लोग आने जाने के लिए पांटून पुल का उपयोग करते हैं, लेकिन वर्षा के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ जाता है, ऐसे में पांटून पुल हटा दिया जाता है।

लगभग तीन महीने तक नदी मार्ग से आवागमन स्थगित रहता है। क्षेत्रीय लोग व सामाजिक कार्यकर्ता आनंदी भैरो से डेरा बंजारा बिजौली मार्ग पर पुल बनाने की मांग काफी दिनों से कर रहे हैं। ताकि आने जाने वाले लोग सीधे आ जा सके। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज बनने से खंदौली का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। ऐसे में लगभग 30 किलोमीटर की दूरी कम हो सकती है।

ये है प्रोजेक्ट

ओवरब्रिज की लंबाई: 524 मीटर

लागत-70 करोड़ रुपये संभावित

सड़क का निर्माण-दो किलोमीटर

इन गांव के लोग होंगे लाभांवित

न्यू राधा नगर, पोईया, बल्केश्वर पार्क, गिजौली, मदनपुर, गोवर्द्धनपुरा, धुरू, बांस अगलिया, अविद्रण, पोईया, बासमदा, नगला महाराम, द्वारिकापुरम, घटवासन, तर्करपुर, बिरैजहानाबाद, उजरई जाट, मुलुपुर, हाजीपुर, खेरा, नेरा खादर, बांगड़़, सेहत बागर आदि क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में राहत मिलेगी।