Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Agra News: खेड़ा में दो घरों की छत गिरी, मां-बेटी घायल; पिनाहट में कच्चे व पक्के मकान गिरे

आगरा में लगातार वर्षा के कारण कई घरों की छतें गिर गईं जिसमें दो महिलाएं घायल हुईं। गांवों और कस्बों में सड़कों और गलियों में पानी भर गया। कई जगह बिजली की आपूर्ति बाधित रही। वर्षा के कारण कई पोल गिर गए और कुछ जगहों पर कच्चे और पक्के मकान गिरने से सामान नष्ट हो गया। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य शुरू कर दिया है।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Fri, 13 Sep 2024 04:08 AM (IST)
Hero Image
मुख्य सड़कों और गलियों में तीन से चार फीट पानी भर गया।

संवाद सूत्र, आगरा। निरंतर वर्षा के कारण गुरुवार को खेड़ा गांव में दो घरों की छत गिर गई। द्रोपा और 17 वर्षीय बेटी खुशबू घायल हो गईं। मां-बेटी को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। 

इसी गांव में नेकराम के घर की छत सुबह नौ बजे गिर गई। हालांकि, उस समय वहां कोई नहीं था। गांवों और कस्बे की मुख्य सड़कों और गलियों में तीन से चार फीट पानी भर गया। 

अभुआपुरा में किरावली-आगरा मार्ग के किनारे घरों में पानी घुस गया। सीएचसी में दो से तीन फीट पानी भरा हुआ है। वर्षा से कई जगह 20 पोल गिर गए। यहां बिजली आपूर्ति गुरुवार रात को भी बाधित रही।

पिनाहट में कच्चे व पक्के मकान गिरे

संसू, पिनाहट। लगातार वर्षा से कई जगह घर गिरे। देवगढ़ में संजू, दामोदर, मनीष का कच्चा मकान गिर गया। देवगढ़ रामनगर में संजय सिंह के मकान की दीवार गिर गई। मलबे में दबकर बछड़े की मृत्यु हो गई। बीच का पुरा में महेश और मुकेश का पक्का मकान गिरने से सामान नष्ट हो गया। 

पुरा हरी सिंह में मुन्नीलाल के मकान की दीवार गिर गई। पड़ुआपुरा में मकान की दीवार गिरने का वीडियो सामने आया है। मिताइली में सीमा देवी पत्नी बबलू के मकान की दीवार गिर गई। इसके अलावा भी कई जगह घरों के गिरने की घटनाएं हुईं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर