Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Agra RTO में दो दिन से नहीं हो पा रहे सारे काम, सर्वर कर रहा है बार बार परेशान

Agra News सर्वर डाउन होने से फीस जमा करने से लेकर रजिस्ट्रेशन आदि के नहीं हो पा रहे हैं कार्य। दो दिन से लगातार आ रही है यह समस्या। दो दिन का बैकलॉग बन जाने से गुरुवार को करना पड़ सकता है ज्यादा भीड़ का सामना।

By vidhyaram narwarEdited By: Prateek GuptaUpdated: Thu, 29 Sep 2022 08:47 AM (IST)
Hero Image
Agra News: आगरा में आरटीओ में दो दिन से सर्वर दिक्कत दे रहा है। काम प्रभावित है।

आगरा, जागरण संवाददाता। अगर आप आरटीओ कार्यालय जा रहे हैं तो जाने से पहले यह जरूर पता कर लें कि वाहन पोर्टल काम कर रहा है या नहीं। क्योंकि पिछले दो दिनाें से सर्वर न आने के कारण लोग परेशान होकर वापस लौट रहे हैं। न वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो पा रहा है, न ही फिटनेस का कार्य हो पा रहा है और न ही किसी भी प्रकार की फीस जमा हो रही है।

पिछले दो दिनों से सैकड़ों लोग फीस जमा करने, रजिस्ट्रेशन कराने और फिटनेस कराए जाने के लिए आरटीओ कार्यालय पहुंच रहे हैं। लेकिन सर्वर न आने के कारण कोई काम नहीं हो पा रहा है। अब सर्वर आ जाए, अब सर्वर आ जाए, इसी इंतजार में लोगों का पूरा दिन खराब हो गया। लेकिन परिणाम ये रहा कि शाम तक सर्वर नहीं आया, जिसके कारण लोग वापस लौट गए। यह स्थिति कब तक रहेगी, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। इसलिए अगर आप आरटीओ आफिस जा रहे हैं, तो यह जरूर पता करके ही जाएं।

कर्मचारियों पर पड़ेगा अतिरिक्त भार

अगर आज सर्वर काम करेगा भी तो दो दिन की पेंडिंग का भार भी बढ़ेगा। भीड़ भी हो सकती है। कर्मचारियों के साथ ही रजिस्ट्रेशन, फीस जमा करने और फिटनेस कराए जाने के लिए पहुंचने वालों को भी दिक्कत हो सकती है।

केवल सारथी पोर्टल ही कर रहा है काम

लाइसेंस के लिए प्रयोग में आने वाला पोर्टल सारथी काम कर रहा है। कार्यालय में केवल लाइसेंस से संबंधित ही कार्य हो पा रहे हैं।

दो दिन से वाहन पोर्टल का सर्वर डाउन चल रहा है। जिसके चलते कार्य नहीं हो पा रहे हैं। यह समस्या ऊपर से ही है। जिसका समाधान जल्द होने की उम्मीद है।

अनिल कुमार

एआरटीओ, प्रशासन 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें