Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Agra News: त्योहार पर रह सकता है पानी का संकट, पानी आए तो भर कर रख लें, गंगाजल आ रहा कम

Agra News पालड़ा से गंगाजल की आपूर्ति हो चुकी है बाधित। अपर गंगा कैनाल और मध्य गंगा कैनाल के स्रोत किए गए बंद। कुछ दिन तक सिकंदरा और जीवनी मंडी जलकल से पानी की आपूर्ति हो सकती है प्रभावित।

By Ajay DubeyEdited By: Prateek GuptaUpdated: Sat, 15 Oct 2022 09:57 AM (IST)
Hero Image
Agra News: पालड़ा नहर से गंगाजल की आपूर्ति प्रभावित चल रही है।

आगरा, जागरण संवाददाता। दीपावली नजदीक है और अब घर−घर में साफ सफाई चल रही है। इधर त्योहार पर पानी का संकट भी खड़ा हो सकता है। इसके पीछे वजह है कि गंगा कैनाल पालड़ा, बुलंदशहर से गंगाजल की आपूर्ति बाधित हो गई है। कुछ दिन तक कम मात्रा में गंगाजल की आपूर्ति होगी, लिहाजा जब भी पानी की सप्लाई आए, अपना स्टॉक भरकर रख लें।

ये भी पढ़ेंः मेट्रो की भूमिगत खोदाई, पानी के लिए परेशान हो जाएंगे सैकड़ाें परिवार

पालड़ा से घटी आपूर्ति

गंगा कैनाल से हर रोज 370 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति होती है। इसमें से 144 एमएलडी सिकंदरा जलकल, 200 एमएलडी जीवनीमंडी जलकल और 26 एमएलडी मथुरा के लिए आपूर्ति की जाती है। गंगाजल परियोजना इकाई के परियोजना प्रबंधक रमेश चंद्र ने बताया कि सिचाई विभाग ने गंगा कैनाल और मध्य गंगा कैनाल अलीगढ़ में अत्यधिक वर्षा के चलते नहरों की क्षति और जलभराव को देखते हुए स्रोत बंद कर दिए गए हैं। इससे पालड़ा से मिलने वाले गंगाजल की आपूर्ति कम की गई है। कुछ दिनों तक गंगाजल की आपूर्ति कम रहेगी। इससे सिकंदरा और जीवनमंडी जलकल से पोषित 1.25 घरों में पानी की आपूर्ति कम होगी। पानी का भंडार करके रखें, जिससे समस्या न आए।

गंगाजल की आपूर्ति देखते हुए की जाएगी तैयारी

जलकल के अधिशासी अभियंता वीबी सिंह ने बताया कि गंगाजल की आपूर्ति कितनी कम होती है, इसे देखते हुए वैकल्पिक इंतजाम किए जाएंगे। आपूर्ति का समय कम किया जा सकता है। गंगाजल की ज्यादा कमी होने पर यमुना जल की आपूर्ति की जाएगी, जिससे लोगों को परेशानी न हो।