Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पत्नी के होठों पर नहीं थी ल‍िप‍िस्‍टि‍क, सुबह उठते ही मचा ऐसा बवाल; पहले थाने पहुंचा मामला फिर...

Uttar Pradesh News तुमने रात को मेरे सामने लिपस्टिक लगाई थी। सुबह वह कैसे गायब हो गई। पत्नी की लाख सफाई के बावजूद पति का शक दूर नहीं हुआ। मामला पुलिस तक पहुंच गया। काउंसलिंग के लिए दोनों को परिवार परामर्श केंद्र आना पड़ा। एक अन्य मामले में पत्नी का कहना था कि वह रहेगी तो मित्र के साथ लेकिन खर्च पति उठाएं।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek PandeyUpdated: Mon, 11 Sep 2023 04:07 PM (IST)
Hero Image
तुमने रात में लिपस्टिक लगाई थी, सुबह कहां गई? परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे अजब गजब मामले

Uttar Pradesh News। जागरण संवाददाता, आगरा: तुमने रात को मेरे सामने लिपस्टिक लगाई थी। सुबह वह कैसे गायब हो गई। पत्नी की लाख सफाई के बावजूद पति का शक दूर नहीं हुआ। मामला पुलिस तक पहुंच गया। काउंसलिंग के लिए दोनों को परिवार परामर्श केंद्र आना पड़ा। एक अन्य मामले में पत्नी का कहना था कि वह रहेगी तो मित्र के साथ, लेकिन खर्च पति उठाएं। दोनों में सुलह का कोई रास्ता निकलता नहीं देख काउंसलर को उन्हें अगली तारीख देनी पड़ी।

परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे अजब गजब मामले

पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को काउंसलिंग में अजब गजब मामले पहुंचे। सिकंदरा क्षेत्र के रहने वाले पति-पत्नी एक फैक्ट्री में काम करते हैं। एक सप्ताह पहले पत्नी ने खाना बनाने से पहले लिपस्टिक लगा ली थी। सुबह पति उठा तो लिपस्टिक को पत्नी के होठों से गायब देखकर उसे शक हो गया।

परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा मामला

पत्नी के लाख सफाई देने के बाद भी उसका शक दूर नहीं हुआ। मामला पुलिस तक पहुंच गया। विवाद सुलझाने के लिए पति-पत्नी को परिवार परामर्श केंद्र भेजना पड़ा।

रविवार को काउंसलर के सामने पति ने फिर वही बात दोहराई और कहा की पत्नी ने रात को उसके सामने लिपस्टिक लगाई थी वह सुबह उठा जो पत्नी के होठों पर लिपस्टिक नहीं थी। पत्नी का कहना था पति को कई बार सफाई दे चुकी है। वह कुछ सुनने को तैयार नहीं है। रसोई में जाने से पहले उसने लिपस्टिक लगाई थी। उसके बाद खाना खाया, ब्रश किया और मुंह धोने से लिपिस्टिक भी साफ सो गई थी।

इसे भी पढ़ें: साहब! पड़ोसी से परेशान हूं, पत्नी खुदकुशी कर लेगी; पति ने पुलिस से लगाई गुहार

पति से यह बात को कई बार कह चुकी है, लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं है। काउंसलर ने पति को समझने का प्रयास किया। जब बात नहीं बनी तो दोनों को अगली तारीख देनी पड़ी।

पत्नी बोली दोस्त के साथ रहती हूं तो क्या हुआ, खर्चा पति देगा

एक अन्य मामले में पति-पत्नी की शादी 3 साल पहले हुई थी। पत्नी ने पुलिस में शिकायत की, पति खर्चा नहीं देता। मामला काउंसलिंग में पहुंचने पर पत्नी ने अपने आरोप दोहराए। इस पर पति ने काउंसलर से कहा कि वह खर्चा किसे दे, पत्नी से पूछे कि वह रहती कहां है। कई महीने से घर पर नहीं है।

काउंसलर ने पत्नी से बात की तो पता चला कि वह अपने मित्र के साथ रहती है। पत्नी का कहना था वह भले ही किसी के साथ रहे खर्चा तो पति को ही देना चाहिए। काउंसलर ने पत्नी को समझने का प्रयास किया। बात नहीं बनी तो दोनों को अगली तारीख पर बुलाया है।

बचपन के प्यार को खुलने का किया वादा तो बनी बात

ताजगंज के रहने वाले दंपति की शादी 20 वर्ष पहले हुई थी। तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी 18 वर्ष की है।पति एक होटल में काम करते है। पत्नी गकरीब तीन वर्ष पहले पति को उसकी बचपन की दोस्त मिल गई। दोनों साथ पढ़े थे। मित्र सरकारी स्कूल में शिक्षक है। अभी तक अविवाहित है।

होटल कर्मचारी और उसके बीच में प्यार हो गयाम पत्नी को पता चला तो घर में विवाद होने लगा। पत्नी ने पुलिस में शिकायत की, पति खर्चा नहीं देता है। परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी दोनों काउंसलर के सामने पहुंचे थे। बचपन की दोस्त को भी बुलाया गया था। पति और उसकी दोस्त ने वादा किया की वह दोनों अब कभी नहीं मिलेंगे। वह बचपन के प्यार को भूल जाएगा। उसके बाद पति पत्नी के बीच सुलह हो चुकी।

आठ जोड़ों में सुलह

रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में 25 जोड़े आए थे। काउंसलिंग के आठ जोड़ो में सुलह हो गई। जबकि दो मामलों में अभियोग दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर