Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Agra Police ने ढूंढ़ निकाली आस्ट्रेलियन बिल्ली, बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान, बोले थैंक यू पुलिस अंकल

Agra Police आगरा में मासूम बच्चाें को दुखी देखकर पुलिस ने भी अपनी ताकत लगा दी। मंटोला में रहने वाले बच्चाें की पालतू आस्ट्रेलियन बिल्ली को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से 24 घंटे में ढूंढ़ निकाला बिल्ली भी घर से काफी दूर जाकर मिली।

By Yashpal SinghEdited By: Prateek GuptaUpdated: Tue, 08 Nov 2022 08:05 PM (IST)
Hero Image
अपनी बिल्ली वापस पाकर खुश हुए बच्चे रिजा समीर, रयान अली, आहिल समीर।

आगरा, जागरण संवाददाता। आपने हत्या, आत्महत्या, चोरी, डकैती की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस को जरूर देखा होगा, लेकिन आगरा के थाना मंटोला पुलिस ने बच्चों की खुशी के लिए आस्ट्रेलियन बिल्ली की तलाश की। सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिला और लोगों से पूछताछ की। 24 घंटे में पुलिस ने आस्ट्रेलियन बिल्ली ढूंढ़ निकाली। इससे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। बच्चों ने पुलिस से कहा थैंक यू पुलिस अंकल।

ये भी पढ़ेंः PM Modi के सामने रखा सांसद राजकुमार चाहर ने आगरा के विकास का मुद्दा, उठाई शहर में नये उद्योगों की मांग

मंटोला से पहुंच गई शहीद नगर

मंटोला के सदर भट्टी में सोमवार दोपहर रीजा की ऑस्ट्रेलियन बिल्ली जैकी गुम हो गई थी। सदर भट्टी पर रहने वाले बच्चे रिजा समीर, रयान अली, आहिल समीर और मायशा रो रहे थे। तभी यह सभी बच्चे रोते हुए थाना मंटोला पहुंचे और एसओ राजवीर सिंह को बिल्ली गुम होने की जानकारी दी।बच्चों को रोता देख राजवीर सिंह ने बच्चों से कहा कि आपकी ऑस्ट्रेलियन बिल्ली हम ढूंढ कर आपको देंगे।

जिसके बाद से पुलिस के द्वारा बिल्ली की छानबीन शुरू की गई। हालांकि सीसीटीवी और लोगों से पूछताछ कर पता चला कि यह ऑस्ट्रेलियन बिल्ली शहीद नगर में है। थाना पुलिस के द्वारा 24 घंटे के अंदर ही बिल्ली को ढूंढ लिया गया, और थाने में सभी बच्चों को बुला कर एसओ राजवीर सिंह और कांस्टेबल राजकुमार के द्वारा बिल्ली को सुपुर्द कर दिया गया। ऑस्ट्रेलियन बिल्ली जैकी को देख बच्चो के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और बच्चों ने थाने में पुलिस को धन्यवाद दिया।

रिजा समीर और रयान अली ने बताया कि हमारी ऑस्ट्रेलियन बिल्ली को कोई घर के बाहर से ले गया था। जिसके बाद हम बहुत निराश थे और रो रहे थे। तभी हमने पुलिस अंकल से इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद उन्होंने हमारी ऑस्ट्रेलियन बिल्ली को ढूंढ कर हमें दे दिया।