Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Agra Police ने 24 घंटे में खोजा महिला डाक्टर का जर्मन शेफर्ड कुत्ता, घर पहुंचकर एक दूसरे से मिलकर जमकर रोए, भावुक हुए लोग

Agra News 24 घंटे में खोजा डाक्टर का कुत्तामालकिन से मिलते ही निकले आंसू। चोरों ने अपना नाम नगला किशनलाल के शिवा व सत्यवीर बताया। कुत्ते को बरामद कर डा. अंजना के सुपुर्द किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज से चोरों की पहचान की थी। हाथरस में कुत्ते को बेचने से पहले ही पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर लिया।

By avinash jaiswalEdited By: Abhishek SaxenaUpdated: Sat, 02 Dec 2023 02:41 PM (IST)
Hero Image
Agra News: 24 घंटे में खोजा डाक्टर का कुत्ता,मालकिन से मिलते ही निकले आंसू

जागरण संवाददाता, आगरा। महिला चिकित्सक का लापता कुत्ता पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला।मालकिन से मिलते ही दोनों एक दूसरे से लिपट कर रोने लगे। दोनों का प्रेम देख हर कोई भावुक हो गया। चोरी करने वाले दाे युवक गिरफ्तार किए गए हैं।

चोरी हुआ था कुत्ता

रामबाग स्थित गंगा कांप्लेक्स की रहने वाली डा. अंजना वर्मा का जर्मन शेफर्ड कुत्ता बीते गुरुवार दो चोर चोरी कर ले गए थे। सीसीटीवी कैमरे में दो चोर उसे ले जाते दिखे थे। चिकित्सिका ने थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज कराया था।

ये भी पढ़ेंः Weather Update: तेजी से बदला शामली का मौसम, कोहरे से दिन की शुरुआत, दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमी

चौकी इंचार्ज रामबाग सुशील कुमार पवार ने सीसीटीवी के जरिए तलाश शुरू की। पता चला कि दो चोर कुत्ते को हाथरस में बेचने की तैयारी कर रहे हैं। घेराबंदी कर चोरों को गिरफ्तार किया गया। दोनों की मुलाकात होते ही वो एक दूसरे के गले से लिपट कर रोने लगे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें