Move to Jagran APP

Agra Sawan Ki Parikrma: पुलिस ने जारी की परिक्रमा के लिए गाइड लाइन, लाठी-डंडों पर प्रतिबंध, हुड़दंगी जाएंगे जेल

Agra Sawan Ki Parikrma सावन के दूसरे सोमवार पर आगरा के शिवालयों में परिक्रमा लगाने की परंपरा है। परिक्रमा के लिए शहर के साथ देहात से भी शिवभक्तों की टोलियां परिक्रमा के लिए निकलती हैं। परिक्रमा के चलते शहर में रूट डायवर्जन किया गया है और पुलिस की टीमें सक्रिय हैं। अनहोनी न हो इसके लिए पुलिस ने गाइड लाइन जारी की है।

By avinash jaiswal Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sun, 28 Jul 2024 10:33 AM (IST)
Hero Image
Agra News: आगरा में सावन के दूसरे सोमवार को शिवमंदिरों की परिक्रमा लगती है। फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता,आगरा। सावन के दूसरे रविवार शाम से ही लाखों की संख्या में भगवान शिव के भक्त शहर के प्रमुख शिव मंदिरों का अभिषेक करने के लिए निकलेंगे। पुलिस आयुक्त जे. रविन्दर गौड ने विशेष इंतजाम किए हैं।

22 किमी का परिक्रमा मार्ग निर्धारित किया है और साथ ही डंडे और पानी के पाउच पर प्रतिबंध लगाया है। परिक्रमार्थियों के बीच घुस कर उपद्रव करने वालों पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। परिक्रमा मार्ग पर सरकारी संपत्ति का नुकसान करने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। व्यवस्था संभालने के लिए पूर्वी जोन व पश्चिमी जोन से भी पुलिस बल लगाया गया है।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि शिव मंदिरों की परिक्रमा को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए नगर जोन को दो सुपर जोन और आठ सेक्टर में विभाजित करते हुए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है

यह है पुलिस की गाइडलाइंस

  • पुलिस द्वारा बनाए गए परिक्रमा मार्ग पर ही श्रद्धालु परिक्रमा पूर्ण करेंगे।
  • कोई भी श्रद्धालु रेलवे ट्रैक और क्रॉसिंग को क्रॉस कर नहीं चलेगा।
  • परिक्रमा मार्ग की कुल दूरी 22 किलोमीटर की होगी।
  • परिक्रमा मार्ग पर डंडे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।
  • पानी के पैकेट का वितरण पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
  • कोई भी असामाजिक तत्व परिक्रमा मार्ग पर यदि शराब पीकर या कोई नशीला पदार्थ लेकर किसी भी प्रकार की अभद्रता करेगा या महिलाओं के साथ छेड़छाड करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • भारी वाहनों के लिए थाना पुलिस के द्वारा डायवर्जन मार्ग बनाया गया है, दो दिवसीय डायवर्जन मार्ग का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
  • अनावश्यक रूप से कोई भी परिक्रमा मार्ग पर चलने से बचें।
  • परिक्रमा मार्ग पर हुड़दंग करने वाले या परिक्रमा मार्ग की संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Santosh Gangwar: झारखंड के राज्यपाल बने संतोष गंगवार; बरेली से आठ बार बने सांसद, पढ़िए राजनीतिक सफर

ये भी पढ़ेंः Paris Olympics 2024: पिता ने पैसे उधार लेकर दिलाए थे बेटी को जूते, अब प्राची चौधरी पहुंचीं पेरिस ओलंपिक

पुलिस आयुक्त जे. रविन्दर गौड ने कहा है, कि परिक्रमा के लिए पुलिस की तरफ से चाक चौबंद बंदोबस्त किए गए हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।