Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Agra Smart City Project: अगले महीने पूरे हो जाएंगे स्मार्ट सिटी के 1100 करोड़ के काम, जल्द होगा इन क्षेत्रों का निरीण भी

Agra Smart City Project स्मार्ट सिटी कंपनी की बोर्ड बैठक में हुई चर्चा। फतेहाबाद रोड के चौड़ीकरण सौंदर्यीकरण और सड़कों के निर्माण का निरीक्षण कराया जाएगा। आगरा स्मार्ट सिटी एक ई-टॉयलेट छोड़कर सभी योजनाओं का रखरखाव एवं संचालन पांच सालों तक करेगी।

By Tanu GuptaEdited By: Updated: Thu, 23 Jun 2022 12:19 PM (IST)
Hero Image
Agra Smart City Project: स्मार्ट सिटी कंपनी की बोर्ड बैठक में हुई चर्चा।

आगरा, जागरण संवाददाता। स्मार्ट सिटी कंपनी की बोर्ड बैठक बुधवार को हुई। इसमें तय किया गया कि स्मार्ट सिटी की सभी योजनाओं का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इन्हें संबंधित विभागों को हस्तातंरित कर दिया जाएगा। इसके लिए योजना और नीति तय की जाए। स्मार्ट सिटी कंपनी के सभी 1100 करोड़ रुपये के काम अगले महीने जुलाई तक पूरे कर लिए जाएंगे। हालांकि पांच सालों तक इन्फ्रास्ट्रक्चर का रखरखाव और संचालन स्मार्ट सिटी कंपनी करेगी।

नगर निगम स्थित आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी के सभागार में हुई बोर्ड बैठक हुई। इसमें कंपनी के कामकाज के अलावा योजनाओं को हस्तातंरित करने पर चर्चा की गई। वर्तमान में स्मार्ट सिटी की कई योजनाएं संचालित हो रही हैं। इसमें पानी की 142.61 करोड़ रुपये की ताजगंज योजना, 100 करोड़ रुपये की सीवरेज योजना सहित 11 योजनाएं शामिल हैं। स्मार्ट सिटी ने 1100 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। बैठक में तय किया गया कि फतेहाबाद रोड के चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण और सड़कों के निर्माण का निरीक्षण कराया जाएगा। अपर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में इसके लिए कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। पानी और सीवर की योजनाओं के हस्तातंरण के लिए जलकल विभाग को स्काडा सिस्टम की जानकारी दी जाएगी और संचालन में उनकी भूमिका भी रहेगी। स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ/नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे का कहना है कि आगरा स्मार्ट सिटी एक ई-टॉयलेट छोड़कर सभी योजनाओं का रखरखाव एवं संचालन पांच सालों तक करेगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें