Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Agra University: रामनाथ कोविंद और अटल बिहारी सहित इन हस्तियों ने पाई है आगरा विवि में शिक्षा, पढे़ं इतिहास

Agra University विवि का इतिहास जितना प्राचीन है उतना ही गौरवशाली भी है। पहले इस विवि का विस्तार क्षेत्र गुजरात और कोलकाता तक था। राष्ट्रपति पीएम सीएम सहित देश के तमाम अहम पदों पर इस विवि के छात्र रहे हैं। आगरा विश्वविद्यालय को सन 1933 में अपना भवन मिला था।

By Tanu GuptaEdited By: Updated: Fri, 07 Oct 2022 02:54 PM (IST)
Hero Image
Agra University: आंबेडकर विवि की बिल्डिंग जो अपने इतिहास को खुद बयां करती है।

आगरा, तनु गुप्ता। Agra University आगरा विश्वविद्यालय वर्तमान नाम डॉ भीमराव आंबेडकर विवि Ambedkar University। अपने सफर की एक शताब्दी के करीब पहुंचने वाला है। अंग्रेजों के जमाने में किराए के भवन में शुरू हुआ था आगरा विवि तमाम बड़े राजनेता दे चुका है। विवि का इतिहास जितना प्राचीन है उतना ही गौरवशाली भी है पहले इस विवि का विस्तार क्षेत्र गुजरात और कोलकाता तक था। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित देश के तमाम अहम पदों पर इस विवि के छात्र रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः Gyanvapi Masjid Case: शिवलिंग के कार्बन डेटिंग को लेकर आ सकता है फैसला, अदालत में गहमागहमी

आगरा विवि की 1927 में हुई थी स्थापना

इतिहासकार राजकिशोर राजे का कहना है कि 1 जुलाई 1927 को आगरा विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी। तब भरतपुर हाउस स्थित एक किराए के मकान में विश्वविद्यालय संचालित होना शुरू हुआ था। आगरा विश्वविद्यालय के पहले कुलपति केनन ए डब्ल्यू डेविस और पहले कुलाधिपति सर विलियम सिंक्लेयर मैरिस थे। आगरा विश्वविद्यालय को सन 1933 में अपना भवन मिला था। उस समय विश्वविद्यालय को पालीवाल पार्क में नए भवन में शिफ्ट किया था।

आगरा विवि का गुजरात और कोलकाता तक था विस्तार क्षेत्र

जब आगरा विश्वविद्यालय खुला था उस समय नॉर्दन इंडिया में एक ही इलाहाबाद विश्वविद्यालय हुआ करता था। आगरा विश्वविद्यालय सामान्यत एफिलेटिड विश्वविद्यालय था। यहां पर इनकैंपस कोई पढ़ाई नहीं होती थी, जितने भी कॉलेज थे वे आगरा विश्वविद्यालय से संबद्ध थे। आगरा विश्वविद्यालय का सफर महज 14 कॉलेजों से शुरू हुआ था। उस समय आगरा विश्वविद्यालय का विस्तार क्षेत्र पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड तक था। उस दौरान आगरा कॉलेज, आरबीएस कॉलेज, सेंट जोंस कॉलेज, मेरठ कॉलेज समेत तमाम बड़े कॉलेज जुड़े थे। आगरा विश्वविद्यालय से ही बाद में अलग होकर अन्य विवि बने। विवि में सबसे पहले आवासीय परिसर के रूप में सन 1953 में केएमआई की स्थापना हुई थी। इसके बाद सन 1957 में समाज विज्ञान संस्थान और 1968 में गृह विज्ञान संस्थान की स्थापना की गई।

Sharad Purnima 2022: जीवन की इन 3 परेशानियों को दूर करने की रात है शरद पूर्णिमा, करें ये उपाय

सन 1996 में बदला आगरा विवि का गया नाम

आगरा विश्वविद्यालय के नाम को लेकर भी खूब राजनीति हुई है। अंग्रेजों के जमाने के आगरा विश्वविद्यालय का नाम सन 1996 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने बदल दिया था। पूर्व सीएम और बसपा सुप्रीम मायावती ने आगरा विश्वविद्यालय का नाम बदल कर डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय किया था। इसके बाद विधानसभा में इस नाम में संशोधन किया गया।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी रह चुके हैं आगरा विवि के छात्र

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आगरा विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं। इतना ही नहीं आगरा विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों की सूची में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, फिल्म अभिनेता राजबब्बर जैसे बड़े नाम शामिल हैं।  

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें