Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Agra Weather: शीतलहर से कांपे लोग, मौसम विभाग का दावा अभी नहीं मिलेगी राहत, कोहरे के कारण नहीं आई भोपाल फ्लाइट

Agra Weather मौसम लगातार सर्द हो रहा है। सुबह के समय घना कोहरा होने से सड़कों पर यातायात बाधित होता है। वहीं गलन भरी सर्दी लोगों की कंपकंपी छुड़ा रही है। स्कूलों में 12वीं तक की छुट्टी कर दी गई हैं।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaUpdated: Fri, 06 Jan 2023 07:07 AM (IST)
Hero Image
Agra Weather: आगरा में शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है।

आगरा, जागरण संवाददाता। उत्तर भारत में शीत लहर का असर अभी जारी रहेगा। कोहरे व गलन से कुछ दिन राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को भी घना कोहरा रहेगा। शीत लहर चलने से गलन अधिक रहेगी। नौ जनवरी तक सुबह के समय कोहरा या धुंध छाई रहेगी। उधर, गुरुवार को बुधवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई।

ठंडे शहरों में तीसरे नंबर था आगरा

बुधवार काे आगरा प्रदेश के ठंडे शहरों में तीसरे नंबर पर रहा था। गुरुवार को आगरा प्रदेश में 13वें नंबर पर पहुंच गया। गुरुवार सुबह सूरज ने दर्शन नहीं दिए। कोहरा छाया रहा और गलन अधिक रही। इससे लोगों की कंपकंपी छूटती रही। सर्दी से बचने को लोग अलाव व रूम हीटर का सहारा लेते नजर अाए। दाेपहर में हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन गलन अधिक रही।

शीतलहर के चलते गलन अधिक रहेगी

मौसम विभाग के निदेशक दानिश के अनुसार शुक्रवार को घना कोहरा छाएगा। शीतलहर की वजह से गलन अधिक रहेगी। सात से नाै जनवरी तक सुबह के समय कोहरा व धुंध छाई रहेगी।

UP News: रात को ढाई बजे चूहे ने अचानक बजा दिया सप्तक्रांति एक्सप्रेस का अलार्म, सूनसान स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन

गुरुवार को खेरिया एयरपोर्ट पर आती हैं तीन शहरों से फ्लाइट

कोहरे के चलते गुरुवार को भोपाल फ्लाइट नहीं आई। अहमदाबाद और मुंबई फ्लाइट आईं। शुक्रवार को बंगलुरु और लखनऊ शहरों की फ्लाइट का शेड्यूल है। खेरिया एयरपोर्ट पर गुरुवार को तीन शहरों से फ्लाइट आती हैं। इसमें भोपाल, मुंबई और अहमदाबाद शामिल है।

कोहरे के चलते भोपाल की फ्लाइट को रद कर दिया गया जबकि बाकी दोनों फ्लाइट दस से बीस मिनट की देरी पर आईं। मुंबई फ्लाइट में 150 और अहमदाबाद में 65 यात्री सवार रहे। निदेशक एए अंसारी ने बताया कि कोहरे के चलते भोपाल फ्लाइट को रद किया गया है।  

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर