Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रेड जोन में धधक रहा आगरा, कब मिलेगी शहरवासियों को भीषण गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेट

Agra Weather News 47 वर्षाें में सबसे गरम दिन पारा 48.6। शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। सीजन का सबसे गरम दिन रहा था। दिन के बाद रात में भी गर्मी से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी थी। उष्ण लहर से भीषण उष्ण लहर के चलते हीट स्ट्राेक हो सकता है। निर्जलीकरण व लू लगने की संभावना अधिक है।

By Nirlosh Kumar Edited By: Abhishek Saxena Updated: Wed, 29 May 2024 07:34 AM (IST)
Hero Image
Agra Weather: दिन के बाद रात में भी गर्मी से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी थी।

जागरण संवाददाता, आगरा। ज्येष्ठ मास के नौतपा में मंगलवार को शहर जमकर तपा। सूरज ने सुबह से शाम तक जमकर आग बरसाई और लू चली तो शहरवासी घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। शाम ढलने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान बढ़कर 48.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 47 वर्षों (वर्ष 1977 से 1924 तक के उपलब्ध रिकार्ड) में सबसे गरम दिन रिकार्ड किया गया। इससे पूर्व 31 मई, 1994 को अधिकतम तापमान 48.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। सुबह नौ बजे से ही हवा गरम हो गई थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ा सूरज के तेवर भी तल्ख होते चले गए। लू के प्रकोप से शहरवासी झुलस उठे। गरम हवा के थपेड़े चुभते हुए नजर आए। सुबह 11 से शाम पांच बजे तक सर्वाधिक गर्मी रही।

दिन का अधिकतम तापमान बढ़कर 48.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य तापमान से 5.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था। न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य तापमान से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था। शाम ढलने के बाद भी तापमान अधिक रहने व लू चलने की वजह से रात भी बेचैनी में कटी।

ये भी पढ़ेंः Deh Vyapar: पूर्व नौसेना अधिकारी के फ्लैट में देह व्यापार, अय्याशी का हर सामान मौजूद, शराब-कंडोम, यौन शक्ति की दवाएं आगरा पुलिस को मिलीं

अभी नहीं मिलनी राहत

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 31 मई तक शहरवासियों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने, लू का प्रकोप रहने व दिन के साथ रात भी गरम रहने का पूर्वानुमान विभाग ने जताया है।

30 व 31 मई को लू का प्रकाेप रहेगा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग ने आगरा को रेड जोन में रखा है। मौसम विभाग द्वारा मोबाइल फोन पर संदेश भेजकर अलर्ट किया जा रहा है।

Read Also: UP News: क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर रिश्वत लेते गिरफ्तार, निठारी कांड में हुई थी बर्खास्त

मौसम विभाग ने दिए सुझाव

  • -लू के प्रकोप से बचाव को लंबे समय तक धूप में रहने से बचें।
  • -हल्के रंग के हल्के, ढीले व सूती कपड़े पहनें।
  • -धूप में जाते समय सिर को कपड़े की टोपी या छतरी से ढकें।
  • -निर्जलीकरण से बचाव को ओआरएस, लस्सी, चावल का पानी, नीबू पानी, छाछ पीएं।

मई में सात बार 46 पार

  • 17 मई, 46.9
  • 18 मई, 46.5
  • 19 मई, 47.7
  • 20 मई, 46.6
  • 26 मई, 46.8
  • 27 मई, 47.8
  • 28 मई, 48.6

प्रदेश के गरम शहर

  •  झांसी, 49.0
  • आगरा, 48.6
  • कानपुर, 47.6
आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर