Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Agra Weather: गर्मी से मिलेगी लोगों को राहत, आज से बौछार के आसार; ओले बढ़ा सकते हैं किसानों की चिंता

Agra Weather आगरा 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। गुरुवार को सुबह से धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ तापमान भी बढ़ता चला गया। सूरज के तेवरों को देखते हुए जरूरी काम होने पर ही दोपहर में लोग घरों से बाहर निकले। पश्चिमी उप्र में विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

By Jagran News Edited By: Swati Singh Updated: Fri, 12 Apr 2024 09:46 AM (IST)
Hero Image
गर्मी से मिलेगी लोगों को राहत, आज से बौछार के आसार

जागरण संवाददाता, आगरा। पश्चिमी उप्र में विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 14 अप्रैल (रविवार) को आंधी के साथ ओले पड़ सकते हैं। 12 से 15 अप्रैल तक बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बौछार या वर्षा हो सकती है। गुरुवार को दिनभर सूरज के तीखे तेवरों ने पसीना छुड़ाया।

आगरा 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। गुरुवार को सुबह से धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ तापमान भी बढ़ता चला गया। सूरज के तेवरों को देखते हुए जरूरी काम होने पर ही दोपहर में लोग घरों से बाहर निकले।

धूप से लोगों को हुई परेशानी

धूप से लोगों को परेशानी रही। दिनभर यही स्थित रही। न्यूनतम तापमान में बुधवार की अपेक्षा करीब दो डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। सामान्य तापमान से अधिकतम तापमान करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

पड़ेगी बौछारें

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ एक या दो बार बौछारें पड़ सकती हैं। इन बौछारों से गर्मी से थोड़ी राहत मिलती दिख सकती है।

गर्मी से बिगड़ी पर्यटक की तबीयत

गर्मी की वजह से गुरुवार को ताजमहल में पर्यटक की तबीयत बिगड़ गई। पंजाब के फिरोजपुर से आईं कमलेश स्वामी को सेंट्रल टैंक पर उल्टियां होने लगीं। मे आई हेल्प यू टीम स्मारक के बाहर पूर्वी गेट स्थित डिस्पेंसरी लेकर आई। यहां प्राथमिक उपचार के बाद वह स्वजन के साथ चली गईं।

यह भी पढ़ें: Adah Sharma: आगरा पहुंची अभिनेत्री अदा शर्मा, वाइल्डलाइफ एसओएस में हाथी और भालुओं का जाना हाल; पकाया खाना