Move to Jagran APP

Agra Weather Update: पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट और आगरा में तपिश, मौसम विभाग का अब ये है अनुमान

Today Agra Weather News Update आगरा में सोमवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है और इसके साथ गर्म हवाएं परेशान करेंगी।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 25 Apr 2022 11:14 AM (IST)Updated: Mon, 25 Apr 2022 11:14 AM (IST)
Weather in Agra Today: सोमवार सुबह ताजमहल पर गर्मी के बीच परेशान पर्यटक।

आगरा, जागरण संवाददाता। समय से पहले शुरू हुई गर्मी अब बेचैन किए हुए है। मौसम विभाग ने सोमवार को उत्‍तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि होने का अलर्ट दिया है। वहीं मैदानी इलाकों में आज भी पारा, पसीना छुड़ाएगा। आगरा में दोपहर के समय तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और लू भी चलेगी। पहाड़ों पर अगर बारिश हुई तो जरूर यहां तापमान में कुछ कमी आ सकती है।

सोमवार सुबह से ही धूप में तेजी है लेकिन हवा में कुछ ठंडक बनी रहने से कुछ राहत रही। मौसम विभाग का कहना है कि आज तापमान में और वृद्धि होगी। शनिवार सुबह आठ बजे के बाद से ही धूप तेज होने लगी है, इसके साथ ही गर्म हवा चल रही है। सुबह नौ बजे के बाद तेज धूप में निकलने में परेशानी हो रही है। इससे न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ये सामान्‍य से दो डिग्री अधिक है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी, इससे तापमान और बढ़ जाएगा। दोपहर का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 26 अप्रैल से हीट वेव का अलर्ट फिलहाल दिया गया है लेकिन अगर सोमवार को पहाड़ों पर बारिश हुई तो मौसम विभाग का ये अनुमान बदल भी सकता है।

कल से हीट वेव के लिए अलर्ट

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार से लू चलेगी और तापमान भी बढ़ जाएगा। 26 अप्रैल से एक मई तक हीट वेव के लिए अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

क्‍या है हीट स्‍ट्रोक

आगरा के एसएन के मडिसिन विभाग के डा. मृदुल चतुर्वेदी ने बताया कि शरीर को ठंडा करने के लिए एक कूलिंग सिस्टम होता है। मगर, तापमान बढ़ने के साथ ही गर्म हवा चलने पर कूलिंग सिस्टम गड़बड़ा जाता है। शरीर से पसीना निकलना बंद हो जाता है। शरीर का तापमान 101 फेरनहाइट से अधिक पहुंच जाता है। बेहोशी छाने लगती है, शरीर में पानी की कमी हो जाती है। यह घातक भी हो सकता है। ऐसे केस में मरीज के शरीर पर गीला कपड़ा रखकर पंखे में लिटा दिया जाता है। जिससे शरीर का तापमान कम होने लगता है।

ये हैं हीट स्ट्रोक के लक्षण

- शरीर का तापमान 101 फेरनहाइट से अधिक पहुंचना।

- पसीना निकलना बंद होना।

- बेहोशी छाना।

- हाथ पैरों में दर्द।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.