Move to Jagran APP

Agra Weather Update: मौसम हो सकता है आज भी मेहरबान, आगरा में बूंदाबांदी की संभावना

Today Agra Weather News Update आगरा में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य ही रहा लेकिन धूप में हल्की तेजी है। मौसम विभाग ने दोपहर बाद हल्की फुल्की बूंदाबांदी होने के भी आसार जताए हैं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब रहेगा।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 11:39 AM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 11:39 AM (IST)
Weather in Agra Today: मौसम विभाग ने शु्क्रवार को आगरा में बूंदाबांदी की संभावना जाहिर की है।

आगरा, जागरण संवाददाता। अगर सब कुछ ठीक रहा तो राहत की बूंदें आगरा में शुक्रवार को भी बरस सकती हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी होने के आसार जताए हैं। इधर न्यूनतम तापमान सुबह सामान्य ही दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान में भी वृद्धि हो सकती है।

शुक्रवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य 26.9 डिग्री दर्ज हुआ है, जो बारिश होने से पहले 30 डिग्री तक पहुंच चुका था। सुबह से ही धूप तेज है, लेकिन उसमें पहले की तरह की चुभन नहीं है। ठंडी हवा चल रही है, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हो रहा। बीच बीच में हल्के बादल भी छा रहे हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 40.0 डिग्री सेल्सियस रहा था। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को बूंदाबांदी भी हो सकती है। लेकिन ये पूरे शहर में न होकर कुछ ही इलाकों में होगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

तिथि, अधिकतम, न्यूनतम

27 मई, 41.0, 26.0

28 मई, 41.0, 26.0

29 मई, 42.0, 27.0

30 मई, 42.0, 27.0

31 मई, 41.0, 27.0

01 जून, 41.0, 27.0

02 जून, 42.0, 28.0

लू लगने पर ये करें

- लू लगे व्यक्ति को छाया, पंखे, कूलर के सामने लिटाएं।

- शरीर का तापमान कम करने के लिए शरीर, गर्दन, सिर और पेट पर ठंडे पानी से गीला किया कपड़ा रखें।

- व्यक्ति को ओ.आर.एस. का घोल , छाछ या शर्बत पिलाएं।

- यदि आराम न मिले तो उसे तुरंत नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाएं।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.