Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Agra Weather Update: तापमान में उतार−चढ़ाव का दौर, बच्चाें का रखें ध्यान, आगरा में ये है मौसम का हाल

Today Agra Weather News Update आगरा में मौसम में इस समय उतार चढ़ाव का दौर शुरू हो चुका है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के करीब आ गया है सुबह फुरफुरी है। जबकि दोपहर में धूप में तेजी है। यही मौसम बीमार कर देने वाला है।

By Prateek GuptaEdited By: Updated: Tue, 18 Oct 2022 10:29 AM (IST)
Hero Image
Weather in Agra Today: मंगलवार को आगरा में मौसम साफ है लेकिन तापमान में गिरावट है।

आगरा, जागरण संवाददाता। अगर आप सुबह टहलने जाते हैं तो जरा संभल कर। मौसम तेजी से खराब हो रहा है। वातावरण में पर्याप्त नमी होने के चलते सुबह और रात को गुलाबी ठंड पड़ रही है। जरा सी गलती आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। सुबह न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के करीब चल रहा है, वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास है। सुबह फुरफुरी छूट रही और दोपहर में पसीने। मौसम विभाग के निदेशक डा. जेपी गुप्ता ने बताया कि तेज धूप के चलते भले ही अधिकतम तापमान 32 डिग्री से. से अधिक पहुंच गया हो लेकिन नमी होने के चलते गुलाबी ठंडक पड़ रही है। मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य ही था। सुबह भी ओस पड़ी मिली। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32.6 डिग्री रहा था।

खांसी-जुकाम के पड़ रहे मरीज

एसएन के वरिष्ठ फिजीशियन डा. बलवीर सिंह का कहना है कि ओपीडी में खांसी-जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। खुद को इस मौसम में इससे बचाने की जरूरत है। फ्रिज का पानी पीने से बचना चाहिए। साथ ही रात में एसी न चलाएं तो अच्छा है।

33 से 34 डिग्री से. तक पहुंचेगा अधिकतम तापमान

आने वाले चार से छह दिनों में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री से. तक पहुंच जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री से. के आसपास रहेगा।

आगामी दिनों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान (डिग्री से. में)

तारीख, अधिकतम तापमान, न्यूनतम तापमान

- 18, अक्टूबर, 32, 20

- 19 अक्टूबर, 32, 20

- 20 अक्टूबर, 32, 21

- 21 अक्टूबर, 31, 21

- 22 अक्टूबर, 31, 20 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें