Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Agra Weather Updates: पहाड़ाें पर लगातार बर्फबारी, आगरा के मौसम को लेकर अब है ये अनुमान

Agra Weather Update पहाड़ाें पर लगातार बर्फबारी हो रही है और वहां से उठने वाली ठंडी हवाएं मैदानी इलाकाें में भी पारा गिरा रही हैं। बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर के अंत तक अच्छी ठंड होगी।

By amit dixitEdited By: Prateek GuptaUpdated: Wed, 16 Nov 2022 10:46 AM (IST)
Hero Image
Weather in Agra Today: आगरा में बुधवार सुबह से धूप हल्की है।

आगरा, जागरण संवाददाता। ठंड को पंख लगने जा रहे हैं। आगामी तीन से चार दिनों में रात के तापमान में और भी कमी होने जा रही है। इसकी वजह यह है कि आने वाले दिनों में पश्चिमी हवा चलेगी। पहाड़ों में बर्फबारी के चलते मौसम बदलेगा। वहीं 22 नवंबर तक हर दिन सुबह धुंध रहेगी। मौसम विभाग के निदेशक डा. दानिश ने बताया कि लंबे समय के बाद नवंबर के तीसरे सप्ताह में रात का तापमान 14 डिग्री से. पर पहुंच गया है। पिछले साल तापमान 17 डिग्री से. के आसपास था। वहीं बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। धूप हल्की है और हवा में ठंडक बढ़ चुकी है।

पश्चिमी हवा चलेगी

आने वाले कुछ दिन पश्चिमी हवा चलेगी। इससे हवा में नमी की मात्रा बढ़ जाएगी। दिन और रात के तापमान में कमी आएगी।

शून्य तक पहुंच सकता है तापमान

जिस तरीके से हवा में नमी है। उसे देखते हुए मौसम विभाग को यह लगता है कि इस साल रात का तापमान शुन्य डिग्री से. तक पहुंच सकता है।

कोहरा भी बढ़ेगा

नमी के चलते आने वाले दिनों में कोहरा भी तेजी से बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के पहले सप्ताह से कोहरा की मार अधिक होगी। दृश्यता शून्य तक भी पहुंच सकती है।

वर्षा के नहीं हैं आसार

मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन से पांच दिनों में वर्षा के आसार नहीं हैं। अगर पश्चिमी विक्षोभ बनता है तो इससे बारिश होने की संभावना रहेगी।

आगामी दिनों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान (डिग्री से. में)

16-Nov 15.0   29.0

17-Nov 12.0   28.0

18-Nov 12.0   28.0

19-Nov 12.0   28.0

20-Nov 13.0   29.0

21-Nov 13.0   29.0

22-Nov 13.0   29.0  

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें