Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मस्जिद में महिला की हत्या में नया खुलासा; फोरेंसिक जांच से दुष्कर्म की पुष्टि, मनोवैज्ञानिकों की मदद लेगी आगरा पुलिस

आगरा में ताजमहल के पूर्वी गेट के पास मिली महिला की लाश के मामले में नया खुलासा हुआ है। फोरेंसिक जांच में महिला के कपड़ों पर सीमन के निशान मिले हैं जिससे दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मनोवैज्ञानिकों की मदद से हत्यारे का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने अभी तक आरोपित नहीं पकड़ पाए हैं।

By Ali Abbas Edited By: Abhishek Saxena Updated: Wed, 11 Sep 2024 01:02 PM (IST)
Hero Image
Agra News: मस्जिद में मिली थी महिला निर्वस्त्र लाश।

जागरण संवाददाता, आगरा। Agra News: लकड़हारा वाली मस्जिद में तीन महीने पहले महिला की हत्या दुष्कर्म के बाद की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई थी। पुलिस द्वारा म़हिला के कपड़ों को फोरेंसिक विधि से जांच करने पर उससे सीमन जैसे कुछ निशान मिले हैं। जो महिला से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या को पुख्ता कर रहे हैं। महिला का सिर जिस तरह भारी पत्थर से कुचला गया, हत्यारे के मानसिक रूप से विकृत होने की आशंका है।

ताजमहल के पूर्वी गेट के पास 19 मई को लकड़हारा वाली मस्जिद में 42 वर्ष की महिला का शव अर्धनग्न हालत में मिला था। उसका सिर और चेहरा भारी पत्थर से कुचला गया था।

सीसीटीवी के आधार पर पकड़ा था एक युवक

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से शक के आधार पर एक युवक को पकड़़ा था। हत्या की कड़ियां नहीं जुड़ने पर युवक को छोड़ दिया था। पुलिस और सर्विलांस टीम हत्याकांड के पर्दाफाश में जुटी है। पुलिस ने घटनास्थल से मिले मृतका के कपड़ों की जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली। अल्ट्रा वायलेट (यूवी) से महिला के कपड़ों की जांच करने पर उसमें सीमन जैसे कुछ निशान मिले हैं। जिनकी फोरेंसिक लैब में जांच कराई जाएगी।

तीन लोग घटना के बाद से गायब

पुलिस की छानबीन में सामने आया कि महिला की हत्या के दौरान संदली मस्जिद से लकड़हारा मस्जिद के बीच तीन लोगों की लोकेशन आई थी। तीनों लोग घटना के बाद से गायब हैं।

हत्यारे को पकड़ने के लिए अब मनोवैज्ञानिक का सहारा लेगी पुलिस

पुलिस हत्यारे का स्केच तैयार करने और उसके व्यवहार के बारे में अनुमान लगाने के लिए मनोविज्ञानी की मदद ले रही है। महिला की जिस तरह से हत्या की गई, आशंका है कि हत्यारा मानसिक रूप से विकृत है।

डीसीपी सिटी ने सूरज कुमार राय ने बताया कि हत्याकांड के पर्दाफाश में फोरेंसिक विज्ञानियों की मदद ली जा रही है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर