Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करना हुआ महंगा, टोल दरों में वृद्धि प्रस्ताव को मिली मंजूरी; पढ़ें नए रेट

यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करना अब महंगा हो गया है। आगरा से ग्रेटर नोएडा तक टोल दर में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा तक का टोल की दरें- दो पहिया वाहन में 40 रुपये कार और जीप में 50 रुपये प्रति फेरा शामिल है। नई टोल दरें 2 अक्टूबर की आधी रात से लागू हो गई हैं।

By Yashpal Singh Edited By: Abhishek Pandey Updated: Thu, 03 Oct 2024 12:20 PM (IST)
Hero Image
यमुना एक्सप्रेस वे पर सफर महंगा, टोल दर बढ़ी

जागरण टीम, आगरा। प्रदेश के पहले यमुना एक्सप्रेसवे में बुधवार रात 12 बजे से सफर महंगा हो गया। आगरा से ग्रेटर नोएडा तक टोल दर में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। दो पहिया वाहन में 40 रुपये, कार और जीप में 50 रुपये प्रति फेरा शामिल है। वर्ष 2021 के बाद अब टोल दर में बढ़ोतरी हुई है।

यमुना प्राधिकरण की ओर से 82वीं बोर्ड बैठक का आदेश जारी होने के बाद यमुना एक्सप्रेसवे की संचालक कंपनी जेपी इन्फ्राटेक ने नई टोल दरों को लागू कर दिया है।

टोल दरों में वृद्धि प्रस्ताव को मिली मंजूरी

यमुना प्राधिकरण की 26 सितंबर को हुई 82वीं बोर्ड बैठक में यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल दरों में वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। एक्सप्रेसवे पर पांच प्रतिशत से 12 प्रतिशत तक टोल दर में वृद्धि की है। यह वृद्धि एक अक्टूबर से करने की मंजूरी दी गई थी, लेकिन कार्यालय आदेश जारी होने में विलंब के कारण इसे दो अक्टूबर की आधी रात से लागू किया गया है। अब एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों को इसके हिसाब से ही टोल शुल्क का भुगतान करना होगा।

यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा तक का टोल

वाहन श्रेणी पूर्व दर नई दर
दोपहिया 205 245
कार-जीप 430 485
हल्के व्यावसायिक वाहन 690 760
बस, ट्रक 1400 1550
बहु ध्रुवीय भारी वाहन 2135 2360
सात ध्रुवीय व उससे अधिक 2745 3035

इसे भी पढ़ें: UP News: नो एंट्री में बस रोकने पर ड्राइवर ने दारोगा का पकड़ा कालर, हाथापाई; पुलिस ने लिया ये एक्शन

इसे भी पढ़ें: सिलेंडर में आग से अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, पांच की मौत; चार पुलिसकर्मी सस्‍पेंड

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें