Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दलितों का ¨हसक प्रदर्शन, पथराव, फाय¨रग और आगजनी

- पुलिस चौकी और दर्जनों वाहन फूंके, जबरन दुकानें बंद कराने के दौरान कई स्थानों पर की लूटपाट - उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, फेंके पेट्रोल बम, आधा दर्जन पुलिसकर्मी चोटिल, कई हिरासत में - छह घंटे तक एमजी रोड, दो घंटे हाथरस रोड और पूरे दिन प्रभावित रहा रेल यातायात जागरण संवाददाता, आगरा: सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरोध में भारत बंद के एलान के बाद सोमवार को दलितों का शहर में ¨हसक प्रदर्शन हुआ। सुबह जबरन बाजार बंद कराने के बाद भीड़ सड़कों पर आ गई। पुलिस प्रशासन की बदइंतजामी के चलते जिला मुख्यालय पर प्रदर्शनकारियों ने कब्जा कर लिया। सुबह से लेकर शाम तक चले बवाल में कई स्थानों पर पुलिस को फाय¨रग कर उपद्रवी खदेड़ने पड़े। पथराव में आधा दर्जन पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी घायल हुए हैं।

By JagranEdited By: Updated: Mon, 02 Apr 2018 10:42 PM (IST)
Hero Image
दलितों का ¨हसक प्रदर्शन, पथराव, फाय¨रग और आगजनी

जागरण संवाददाता, आगरा: सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरोध में भारत बंद के एलान के बाद सोमवार को दलितों का शहर में ¨हसक प्रदर्शन हुआ। सुबह जबरन बाजार बंद कराने के बाद भीड़ सड़कों पर आ गई। पुलिस प्रशासन की बदइंतजामी के चलते जिला मुख्यालय पर प्रदर्शनकारियों ने कब्जा कर लिया। सुबह से लेकर शाम तक चले बवाल में कई स्थानों पर पुलिस को फाय¨रग कर उपद्रवी खदेड़ने पड़े। पथराव में आधा दर्जन पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी घायल हुए हैं।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर दलित संगठनों ने भारत बंद का एलान किया था। मगर, पुलिस प्रशासन ने इसके लिए कोई प्लानिंग नहीं की थी। सोमवार को सुबह आठ बजे से ही दलित बस्तियों से लोग जत्थों के रूप में निकलने लगे। बाजार खुलते ही उन्होंने जबरन बंद कराना शुरू कर दिया। मगर, उन्हें रोकने को कहीं भी पुलिस फोर्स नहीं था। इसलिए भीड़ के तेवर आक्रामक होते गए। बिल्लोच पुरा पर गतिमान एक्सप्रेस और कैंट रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने कर्नाटका एक्सप्रेस रोक दी। कुछ स्थानों पर रेलवे लाइन पर गार्डर डालकर रेल यातायात बाधित कर दिया गया। हाथरस रोड पर दो घंटे तक जाम लगा रहा। यहां एंबुलेंस और साइकिल तक नहीं निकलने दी। अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन और बाजार बंद कराने के बाद भीड़ जिला मुख्यालय की ओर चल दी। सुबह दस बजे हजारों की संख्या में लोग कलक्ट्रेट की ओर जा रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे के होटल पर पथराव कर दिया। इससे कई लोग चोटिल हो गए। कई दुकानों में लूटपाट का भी आरोप है। यहां दूसरे संप्रदाय के लोग भी सामने आ गए। टकराव की स्थिति बन गई। मगर, एसपी सिटी कुंवर अनुपम ंिसह ने फाय¨रग कर भीड़ को यहां से खदेड़ दिया। इसके बाद शहरभर से प्रदर्शनकारी कलक्ट्रेट के गेट पर पहुंच गए। कुछ ने अंदर कब्जा जमा लिया तो हजारों की भीड़ ने एमजी रोड पर जाम लगा दिया। इससे ट्रैफिक जाम हो गया। दोपहर बाद प्रदर्शनकारियों ने रावली पुल के पास ¨हदुस्तान कॉलेज की बस फूंक दी। इसके बाद एसएसपी अमित पाठक पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंच गए। भीड़ को खदेड़ने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों ने पत्थर और पेट्रोल बम फेंकने शुरू कर दिया। कवरेज कर रहे कुछ मीडियाकर्मियों के कैमरे तोड़ दिए तो कुछ के लूट लिए। पुलिस ने अश्रु गैस के गोले दागे और हवाई फाय¨रग कर उन्हें दौड़ाया। इसके बाद भी रुक-रुक कर कई घंटे तक पथराव चलता रहा। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। पथराव में आधा दर्जन पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी भी घायल हो गए। शाम तीन बजे प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मधु नगर में वाहनों में तोड़फोड़ कर सवारियों को पीट दिया। इसके बाद बुंदू कटरा पुलिस चौकी के पास खड़ी चार-पांच बाइक फूंक दी। पुलिस ने फाय¨रग कर किसी तरह उन्हें खदेड़ा। कई लोगों को यहां से गिरफ्तार किया गया। शाम को सदर बाजार में उपद्रवियों ने एक दुकानदार का स्कूटर फूंक दिया। रात तक रोहता में पथराव होता रहा। 'प्रदर्शन की आड़ में उपद्रव करने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वीडियो फुटेज से चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी।'

एडीजी जोन, अजय आनंद

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें