Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ahoi Ashtami 2022: संतान की दीर्घायु के लिए अहोई अष्टमी पर करना न भूलें अपनी राशि के अनुसार ये उपाए

Ahoi Ashtami 2022 संतान सुख व सौभाग्य का व्रत है अहोई अष्टमी। 17 अक्टूबर को है इस बार अहोई माता का व्रत। करवा चौथ से ठीक चार दिन बात आता है अहोई अष्टमी का व्रत। दिन और रात दोनों समय पर होती है पूजा।

By Tanu GuptaEdited By: Updated: Fri, 14 Oct 2022 04:31 PM (IST)
Hero Image
Ahoi Ashtami 2022: 17 अक्टूबर को है इस बार अहोई माता का व्रत।

आगरा, तनु गुप्ता। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी का व्रत किया जाता है। इस वर्ष यह तिथि 17 अक्टूबर को पड़ रही है। इस दिन माताएं अपनी संतान की दीर्घायु व विकास हेतु व्रत उपासना करती हैं। वहीं निःसंतान महिलाएं भी संतान सुख की प्राप्ति के लिए अहोई अष्टमी का व्रत पूर्ण श्रद्धा भाव के साथ रखती हैं। आधुनिक वास्तु एवं एस्ट्रो विशेषज्ञ दीप्ति जैन के अनुसार अहोई माता के व्रत में कुछ विशेष उपाय यदि माताएं अपनी राशि की अनुसार करें तो संतान की आयु लंबी होती है। वहीं निसंतान माताओं की कोख जल्दी भर जाती है। यह उपाय बेहद सरल हैं और उपाय को करते समय श्रद्धा भाव रखें तो शुभ फल की प्राप्ति होगी।

यह भी पढ़ेंः Ahoi Ashtami 2022: ब्रज के इस कुंड में डुबकी लगाने से भर जाती है निसंतानों की गोद, लगता है बड़ा मेला

राशि के अनुसार अहोई अष्टमी के उपाय

मेष राशि

मेष राशि वाली महिलाएं अहोई अष्टमी के दिन नारंगी रंग के वस्त्र धारण करें। अहोई माता को लाल गुड़हल का फूल चढ़ाएं। मां को अनार का भोग लगाएं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाली महिलाएं अहोई अष्टमी के दिन गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करें। मां को गुलाबी कमल का पुष्प अर्पण करे व मखाने की खीर का भोग लगाएं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाली महिलाएं अहोई अष्टमी के दिन हरे वस्त्र धारण करें। अहोई माता के साथ गणेश जी की भी पूजा अर्चना करें। गणेश जी की कथा करें व गणेश देव को दूर्वा घास चढ़ाएं व पान पेठे का भोग लगाएं।

कर्क राशि

कर्क राशि वाली महिलाएं अहोई अष्टमी के दीन गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करें। मां को मोगरे की माला अर्पण करे व दूध से बने मिष्ठान का भोग लगाएं।

सिंह राशि

सिंह राशि वाली महिलाएं अहोई अष्टमी के दिन लाल वस्त्र धारण करें। मां को लाल कनेर के पुष्प अर्पण करें व गुड़ से बने पूये का भोग लगाये।

कन्या राशि

कन्या राशि वाली महिलाएं अहोई माता के संग गणेश देव जी का भी पूजा करें। स्वयं हरे वस्त्र धारण करें व गणेश जी को बेलपत्र चढ़ाये। सिंघाड़े का भोग अर्पण करें।

तुला राशि

तुला राशि वाली महिलाएं अहोई अष्टमी के दिन रेशमी लाल गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करें। अहोई माता को स्फटिक की माला अर्पण करें। शुद्ध देसी घी द्वारा निर्मित श्वेत मिष्ठान अर्पण करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाली महिलाएं अहोई अष्टमी के दिन गेरुआ रंग के वस्त्र धारण करें। माता को नारंगी लाल गेंदे के पुष्प चढ़ाये व केसरिया मिष्ठान्न का भोग लगाये।

धनु राशि

धनु राशि वाली महिलाएं अहोई माता की पूजा के साथ विष्णु जी की पूजा अवश्य करें। पूजा मे हरसिंगार के पुष्प अर्पण करें व केले का भोग लगाएं।

मकर राशि

मकर राशि वाली महिलाएं अहोई अष्टमी के दिन हल्के बैगनी रंग के वस्त्र धारण करें। मां को अपराजिता के पुष्प चढ़ाएं व गुड़ के पूये भोग लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाली महिलाएं अहोई अष्टमी के दिन के हल्के नीले रंग के वस्त्र धारण करें। मां को चमेली के पुष्प अर्पण कर गेहूं की मीठी पूड़ी चढ़ाएं।

मीन राशि

मीन राशि वाली महिलाएं अष्टमी के दिन पीले वस्त्र धारण करे। मां को चंदन की माला चढ़ाएं व बेसन के लड्डू अर्पण करें। मनोकामना पूरी होगी। संतान सुख की वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ेंः Taj Mahal के आसपास के काराेबारियों से बोले पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, कानून के दायरे में रहकर करेंगे मदद

आधुनिक वास्तु एवं एस्ट्रो विशेषज्ञ दीप्ति जैन