Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Air Force Agra: वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ मध्य वायु कमान को गार्ड ऑफ ऑनर, आगरा स्टेशन पर परखीं व्यवस्थाएं

Air Force Agra भारतीय वायुसेना के एयर मार्शल एपी सिंह अति विशिष्ट सेवा मेडल वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ मध्य वायु कमान मुख्यालय ने आगरा एयरबेस का तीन दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एयरफोर्स परिसर के अंदर सैन्य क्षमता तथा अन्य व्यवस्थाओं को परखा।

By amit dixitEdited By: Prateek GuptaUpdated: Wed, 02 Nov 2022 10:24 AM (IST)
Hero Image
Air Force Agra: भारतीय वायुसेना के एयर मार्शल एपी सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर देते वायु सैनिक।

आगरा, जागरण संवाददाता। भारतीय वायुसेना के एयर मार्शल एपी सिंह अति विशिष्ट सेवा मेडल वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ मध्य वायु कमान मुख्यालय ने आगरा स्थित वायुसेना स्टेशन का दौरा किया और यहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्हें यहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया। एयर मार्शल एपी सिंह ने संक्रियात्मक अनुरक्षणात्मक एवं प्रशासनिक तैयारियों का निरीक्षण भी किया। बता दें आगरा एयरफोर्स स्टेशन, देश का महत्वपूर्ण एयरबेस है।

ये भी पढ़ेंः छत पर सोलर सिस्टम लगवाने की सोच रहे हैं तो करें रजिस्ट्रेशन, मिलेगा अनुदान और मुफ्त की बिजली

वायुसेना परिवार कल्याण संघ अध्यक्ष भी रहीं साथ

एयर मार्शल एपी सिंह अति विशिष्ट सेवा मेडल वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ मध्य वायु कमान मुख्यालय तीन दिन के दौरे पर आगरा आए। उनके साथ भारतीय वायु सेना एवं श्रीमती सरिता सिंह अध्यक्ष वायुसेना परिवार कल्याण संघ (क्षेत्रीय) भी थीं। एयर कमोडोर एसके वर्मा विशिष्ट सेवा मेडल, वायु अफसर कमांडिंग वायु सेना स्टेशन आगरा एवं श्रीमती अलका वर्मा अध्यक्ष वायु सेना परिवार कल्याण संघ (स्थानीय) ने उनका स्वागत किया। एयर मार्शल के सम्मान में शानदार गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया एवं उन्होंने स्टेशन एवं इसके अधीन विभिन्न यूनिटों में कार्यरत कार्मिकों से बातचीत की। इसी के साथ उन्होंने वायुसेना स्टेशन आगरा जोकि एक महत्वपूर्ण एयरबेस है, वहां की संक्रियात्मक अनुरक्षणात्मक एवं प्रशासनिक तैयारियों का निरीक्षण भी किया।

वायु सेना परिवार कल्याण संघ (क्षेत्रीय) की अध्यक्ष सरिता सिंह ने वायु सेना स्टेशन आगरा द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओं के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थान उम्मीद विद्याकिरन का भी दौरा किया। एवं वायुसेना कार्मिकों की पत्नियों (संगिनियों) से बातचीत की। उन्होंने वायु सेना स्टेशन आगरा में वायु सेना परिवार कल्याण संघ द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा की।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर