Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Agra Rain: गर्भवती मह‍िला को ड‍ि‍लीवरी के ल‍िए ले जा रही एंबुलेंस 5 घंटे जलभराव में फंसी रही, फ‍िर क्‍या हुआ?

ताजनगरी आगरा में गर्भवती को लेकर जा रही एंबुलेंस जलभराव में फंस गई। महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद ट्रैक्टर की मदद से एंबुलेंस को निकाला गया। प्रसूता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें स्वास्थ्य कार्यकत्री द्वार क्षेत्रीय पार्षद को फोन करके मदद मांगने पर उन्होंने ट्रैक्टर की मदद से एंबुंलेंस को निकाला। जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया जा सका।

By Jagran NewsEdited By: Vinay SaxenaUpdated: Wed, 23 Aug 2023 10:46 PM (IST)
Hero Image
ट्रैक्टर की मदद से एंबुलेंस को निकालते लोग। सोर्स- सोशल मीड‍िया

आगरा, जागरण संवाददाता। गर्भवती को लेकर जा रही एंबुलेंस बुधवार को जलभराव में पांच घंटे फंसी रही। महिला ने एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। ट्रैक्टर की मदद से एंबुलेंस को निकाला गया। इसके बाद प्रसूता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य कार्यकत्री द्वार क्षेत्रीय पार्षद को फोन करके मदद मांगने पर उन्होंने ट्रैक्टर की मदद से एंबुंलेंस को निकाला। जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया जा सका।

बार‍िश में जगह-जगह जाम की स्‍थि‍ति‍ 

दो दिन से रही बार‍िश की वजह से बुधवार को शहर में हाईवे से लेकर एमजी रोड, यमुना किनारा मार्ग, टेढ़ी बगिया समेत शहर में जगह-जगह जाम की स्थिति रही। एत्माद्दौला के नगला बिहारी की रहने वाले विजय पाल की पत्नी तुलसा को बुधवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। क्षेत्र की स्वास्थ्य कार्यकत्री रीना ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। सात बजे एंबुलेंस से स्वजन रीना के साथ तुलसा को अस्पताल के लिए लेकर निकले।

जलभराव में फंसी एंबुलेंस

एंबुलेंस के आधा किलोमीटर आगे जाते ही वर्षा होने लगी। नगला बिहारी और शाहदरा मुख्य मार्ग के बीच में नाला पड़ता है। नाले उफान मारने से सड़क जलमग्न हो गई। चालक ने एंबुलेंस को खड़ा कर दिया। स्वजन का कहना था कि चालक चाहता तो एंबुलेंस को निकालकर ले जा सकता था। इस बीच वर्षा तेज होने पर एंबुलेंस जलभराव में फंस गई। उसे आगे लेकर जाने में खतरा था।

स्वास्थ्य कार्यकत्री रीना ने बताया सुबह साढ़े आठ बजे तुलसा का एंबुलेंस में प्रसव कराना पड़ा। रीना ने बताया सुबह करीब 11 बजे उन्होंने क्षेत्रीय पार्षद विजय वर्मा को फोन करके मदद मांगी। पार्षद ने मौके पर पहुंच दो घंटे प्रयास के बाद एंबुलेंस को निकाला। जच्चा-बच्चा दोनों को अस्पताल भेजा। दोनों स्वस्थ बताए गए हैं।

इन जगहों पर लगा जाम

यमुना किनारा मार्ग, टेढ़ी बगिया, गुरुद्वारा गुरु का ताल, कैलाशपुरी, मदिया कटरा, सेंट जोंस-किदवई पार्क रोड, बोदला-लोहामंडी मार्ग, शाहगंज, राजपुर चुंगी, शहीद नगर, शमसाबाद रोड, दयालबाग रोड, सुल्तानगंज पुलिया, रामनगर पुलिया आदि जगहों पर जाम लगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें