Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Taj Mahal: ताजमहल देखने आई आंध्र प्रदेश की पर्यटक की मौत, शिल्पग्राम में अचानक बिगड़ी थी तबीयत

Taj Mahal News In Hindi ताजमहल देखने आईं आंध्र प्रदेश की 59 वर्षीय लिंगाला पुण्यवथी अचानक तबीयत खराब होने से शिल्पग्राम में बेहोश हो गई थीं। भीषण गर्मी से ताजमहल देखने आए सैलानियों की इससे पहले भी तबीयत बिगड़ी थी। दो लोगों की मौत इससे पहले हो चुकी है आशंका है कि वे भी हीटस्ट्रोक के कारण खत्म हुए थे।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sat, 22 Jun 2024 02:35 PM (IST)
Hero Image
Agra News: ताजमहल देखने आ रही महिला की मौत। ताजमहल की सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, आगरा। ताजमहल देखने आईं आंध्र प्रदेश के कोठा वारी स्ट्रीट गुड़ीवाड़ा कृष्णा की 59 वर्षीय लिंगाला पुण्यवथी पत्नी वेंकेटेश्वरा राव की मृत्यु हो गई। शनिवार को अचानक उनकी तबीयत खराब होने से शिल्पग्राम में वे बेहोश हो गई थीं। पर्यटन पुलिस ने एसएन मेडिकल कॉलेज में भिजवाया। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पर्यटन पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें